भिलाई

जंबुरी कैंप में 25 हजार स्काउट-गाइड करेंगे कुछ ऐसा काम, बन जाएंगे एक साथ तीन World Record

29 दिसंबर से शुरू होने जा रहे इस कैंप के लिए 136 एकड़ के विशाल क्षेत्र में 17 सौ टेंट लगाए जा रहे हैं।

2 min read
Dec 23, 2017

भिलाई. राजनांदगांव के सोमनी में होने जा रहे स्काउट-गाइड के जंबुरी कैंप का नाम इस बार वल्र्ड रिकॉर्ड में शामिल होगा। इस स्टेट जंबुरी में एक, दो नहीं बल्कि पूरे तीन-तीन वल्र्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। एक साथ 25 हजार बच्चे कर्मा नृत्य कर विश्वपटल पर छाएंगे। वहीं स्काउट-गाइड की बाएं हाथ से हाथ मिलाने की परंपरा को भी नए सिरे से वल्र्ड रिकॉर्ड में शामिल किया जाएगा।

इसके साथ ही करीब 20 हजार बच्चे एक साथ रंगोली बनाकर छत्तीसगढ़ में होने जा रहे जंबूरी कैंप को खास बनाएंगे। इस राज्य जंबूरी के लिए एक महीने से तैयारी चल रही है। 29 दिसंबर से शुरू होने जा रहे इस कैंप के लिए 136 एकड़ के विशाल क्षेत्र में 17 सौ टेंट लगाए जा रहे हैं। जिसमें देश के विभिन्न प्रांतों सहित भूटान से आने वाले करीब 26 हजार स्काउट-गाइड पांच दिनों तक ठहरेंगे।

ये भी पढ़ें

डिजिटलाइजेशन के चक्कर में दुर्ग निगम के एप ने दिया धोखा, कर्मचारियों की सांसे अटकी

स्काउट-गाइड के राज्य आयुक्त गजेन्द्र यादव ने बताया कि जंबुरी के जरिए वल्र्ड रिकॉर्ड बनाने का यह संभवत: पहला मौका है। उन्होंने बताया कि जंबूरी कैंप में अक्सर बच्चे कर्मा नृत्य करते ही हैं, इसलिए उनकी टीम ने सोचा कि क्यों न छत्तीसगढ़ के इस लोकनृत्य को विश्वपटल पर सामने लाने इसे बड़े पैमाने पर किया जाए।

इसलिए सभी जिले और राज्य से आने वाले बच्चों को इसकी प्रैक्टिस कराई जाएगी ताकि वे 30 दिसंबर को इसे एक साथ कर सकें। हालांकि इसके लिए सभी जिले के स्काउट-गाइड अपनी-अपनी तैयारी कर रहे हैं, लेकिन यहां आने के बाद भी उन्हें एक मौका साथ में प्रैक्टिस का मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि वल्र्ड रिकॉर्ड बनाते वक्त का नजारा ही अद्भुत होगा। इस वल्र्ड रिकॉर्ड को दर्ज करने टीम दो दिनों तक यहां रहेगी और रिकॉर्ड पर नजर रखेगी।

आएंगे मानव संसाधन मंत्री
इस जंबुरी कैंप के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि केन्द्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर होंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री केदार कश्यप, सांसद अभिषेक सिंह, स्थानीय विधायक सहित अन्य मंत्री मौजूद रहेंगे। इस कैंप के लिए एक महीने पहले से तैयारी शुरू कर दी गई थी।

प्रदेशभर से 5०० से ज्यादा रेंजर और रोवर्स ने मिलकर 17०० टैंट तैयार किया है। साथ ही इसे एक छोटे से गांव का रूप दिया है। देशी स्टाइल में सजावट से यह कैंप और भी आकर्षक हो गया है। यहां छत्तीसगढ़ के माटी के रंग के साथ स्काउट और गाइड को एक सैनिक की तरह जीने का नया अनुभव होगा। अनुशासन के साथ नए दोस्तों के साथ पांच दिन उनके लिए यादगार रहेंगे।

ये भी पढ़ें

साडा में भ्रष्टाचार के आरोप से मुक्त वर्तमान विधायक समेत 17 लोगों पर हाईकोर्ट में फिर चलेगा केस
Published on:
23 Dec 2017 11:06 am
Also Read
View All