भिलाई

जशपुर पत्थलगड़ी की आग राजनांदगांव पहुंची, 15 को आदिवासी समाज का जेल भरो आंदोलन

मानपुर में आदिवासी समाज ने पत्थलगड़ी आंदोलन को जारी रखने का फैसला लेते हुए गिरफ्तारी के विरोध में 15 मई को जेल भरो आंदोलन करने का निर्णय लिया है।

2 min read
May 12, 2018
Rajnandgaon patrika

राजनांदगांव. पत्थलगड़ी के समर्थक आदिवासी नेताओं की गिरफ्तारी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मानपुर में आदिवासी समाज के लोगों ने बैठक कर पत्थलगड़ी आंदोलन को जारी रखने का फैसला लेते हुए गिरफ्तारी के विरोध में 15 मई को जिला मुख्यालय में जेल भरो आंदोलन करने का निर्णय लिया है।

15 मई को जिला मुख्यालय में जेल भरो आंदोलन करेंगे
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के कई हिस्सों में आदिवासी समुदाय रूढ़ीप्रथा ग्राम सभा का गठन का पत्थलगड़ी आंदोलन चला रहे हैं। जशपुर इलाके के बाद राजनांदगांव के मानपुर क्षेत्र में पत्थलगड़ी का मामला सामने आया था। मानपुर क्षेत्र के आधा दर्जन से Óयादा गांवों के लोगों ने गांवों के अनुसूचित होने का बोर्ड लगाकर शासन और प्रशासन के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर दी थी। यहां भी पत्थलगड़ी की आग सुलगता देख प्रशासन ने आनन फानन में कार्रवाई की और पुलिस ने दबावपूर्वक गांवों से बोर्ड हटा दिए थे। आंदोलन को जारी रखते हुए 15 मई को जिला मुख्यालय में जेल भरो आंदोलन करेंगे।

हुई थी एक गिरफ्तारी
पुलिस ने मानपुर क्षेत्र के सर्व आदिवासी समुदाय के अध्यक्ष सुरजुराम टेकाम को गिरफ्तार किया था। हालांकि पुलिस ने इस गिरफ्तारी की वजह टेकाम के खिलाफ जन सुरक्षा अधिनियम के तहत पुरना मामला दर्ज होने की बात की थी लेकिन आदिवासी समुदाय का मानना है कि रूढ़ीप्रथा ग्राम सभा के भी प्रमुख होने और पत्थलगड़ी आंदोलन की अगुवाई करने के कारण टेकाम को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

यह है गुस्से की वजह
आदिवासी समुदाय से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों को विभिन्न धारा लगाकर गिरफ्तार किया है। इसके तहत जशपुर में 8 लोगों को, कोरबा में 17 लोगों को, मानपुर में सुरजु टेकाम को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया है। आदिवासियों ेके अनुसार राजस्तरीय महासभा 19 फरवरी 2018 को सर्व आदिवासी समाज द्वारा 21 बिन्दुओं पर राÓयपाल, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ को ज्ञापन सौंप कर अवगत कराया गया था लेकिन उक्त मांगों पर आज तक शासन प्रशासन ने ध्यान नहंी दिया गया इससे सर्वआदिवासी समाज काफी आक्रोशित है।

विकास यात्रा का भी होगा विरोध
सर्वआदिवासी समुदाय ने 15 मई को जिला मुख्यालय में जेल भरो आंदोलन का आव्हान किया है। आदिवासी पूरे प्रदेश में जेल भरो आंदोलन करेंगे। आदिवासियों ने रमन सरकार के विकास यात्रा का भी विरोध करने का फैसला लिया है।

Published on:
12 May 2018 11:40 am