22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अटल आवास डबल मर्डर केस: पुलिस के हाथ अब-तक खाली, संदेही से कोई सुराग नहीं मिला

अटल आवास अर्जुन नगर दोहरी हत्या के आरोपी तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। पुलिस को हत्यारे के संबंध अब-तक कोई सुराग मिला है।

3 min read
Google source verification
Bhilai crime

भिलाई. अटल आवास अर्जुन नगर दोहरी हत्या के आरोपी तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। पुलिस को हत्यारे के संबंध अब-तक कोई सुराग मिला है। शक के आधार पर पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति को छावनी थाने में बिठाकर पूछताछ की गई है। इस पूछताछ में वारदात एवं हत्यारे के बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं मृतका के पड़ोसी को शक के आधार पर थाने में बैठाए जाने की जानकारी मिलते ही बिल्डिंग सहित मोहल्ले के रहवासियों ने पुलिस की इस कार्रवाई विरोध जताया है। थाने पहुंचे लोगों ने हत्या के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने और शक के आधार पर पकड़े गए व्यक्ति को छोडऩे की मांग की है।

बेदर्दी से हत्या कर दी गई

बता दें कि अटल आवास में एक तलाक शुदा महिला साजिदा खातून (28) और उसकी 8 साल की मासूम बेटी नाजिया परवीन की बेदर्दी से हत्या कर दी गई। महिला का शव निर्वस्त्र हालत में मिलने से मामला और संदिग्ध हो गया है। पुलिस को हत्यारे का कोई सुराग नहीं मिला है। आशंका है किसी परिचित ने ही वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद वह घर को बाहर से ताला लगाकर चला गया।

जब घर से आने लगी तेज बदबू
पड़ोसियों ने बताया कि मृतका के घर से बदबू आ रही थी जिसकी सूचना उन्होंने पास में ही रहने वाले उसके भाई आरिफ को दी। जिसने ताला तोड़कर सबसे पहले महिला और बच्ची का शव देखा। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

पुलिस भी है हैरान
पुलिस इस बात से हैरान है कि अटल आवास में सभी घर एक-दूसरे से सिंगल दीवार से जुड़े हैं। इसके बावजूद पड़ौसियों को भी कुछ नहीं मालूम। हत्यारे ने इस सफाई से वारदात को अंजाम दिया कि किसी को भनक नहीं लगी। घटना स्थल पर फॉरेसिंक एक्सपर्ट अनुपमा मेश्राम पहुंची थी। उन्होंने बताया कि मां और बेटी की गला रेत कर हत्या की गई है। घटना मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात अटल अवास अर्जुन नगर की मानी जा रही है।

मौका-ए-वारदात पर दीवार पर मिले खून के धब्बे
इस घटना में कई संदेह वाली चीजें पाई गई।
1 मृतका निर्वस्त्र थी, उसके ऊपर साडिय़ां फेंकी हुई थीं।
2 पास ही बच्ची का मुंह भी साड़ी से ढंका गया था।
3-संदूक खुला पड़ा था, जैसे किसी ने तलाशी ली हो।
4 संदूक के पास ही एक कलाई घड़ी पड़ी हुई थी।
5 यहां बांस की खपच्ची और कुछ कागजात पड़े थे।
6 जमीन पर लाश के पास खून फैलकर जम गया था।
7 खून के धब्बे दीवार और कागजात पर भी थे।

आखिर कौन था स्कूटी वाला?
पड़ौसियों ने बताया कि मृतका शांत स्वभाव की थी। उसके घर के सामने अक्सर एक 45 साल का आदमी स्कूटी से आकर खड़ा रहता था। पुलिस अब उस स्कूटी सवार का पता लगा रही है।

आखिरी बार देखा था भाई ने
आखिरी बार सगे भाई ने जिंदा देखा था बहन को मृतका के भाई आसिफ ने बताया कि मंगलवार को वह चूड़ी देने गया था तब वहां सब सामान्य था। बहन ने भी कोई परेशानी नहीं बताई थी। बुधवार को पड़ौसी अफजल खान ने खुद ही फोन करके मृतका के छोटे भाई आरिफ को बताया कि बहन के घर के बाहर ताला लगा है। उसने जाकर देखा और लौट आया। गुरुवार को बदबू आने पर बड़ा भाई घर का ताला तोड़कर अंदर पहुंचा तो वहां बहन और भांजी की लाश पड़ी थी।

महिला थी तलाकशुदा
तलाक के बाद बड़ा बेटा पति के साथ बिहार में है परिजन के अनुसार साजदा का उसके पति कमरे आलम से एक साल पहले तलाक हो चुका है। उसका बड़ा बेटा कमरे आलम के साथ भगवतपुर जिला समस्ती (बिहार) में रहता है। तलाक के दौरान काउंसलिंग के लिए पति एक बार यहां आया था। इसके बाद से उसका आना-जाना नहीं रहा।