
राजनांदगांव / डोंगरगढ़. डोंगरगढ़-अछोली से कटघोरा तक बिछायी जाने वाली 286 किमी नई रेल लाइन के गुरुवार सर्वे कार्य में रेल्वे के इंजीनियर तथा पटवारी प्रकाश साहू ने किसानों के जमीन का चिन्हांकन कर नापजोक किया। वहीं जिन किसानों की जमीन रेल्वे लाइन में आ रही है उन्होंने जमीन के चार गुना मुआवजे के साथ ही परिवार के एक सदस्य को रेल्वे में नौकरी देने की मांग की। यही नहीं आश्यकता पड़े, तो भानुप्रतापपुर की तर्ज पर न्यायालय की शरण में जाने के लिए किसान एकजुट हो गए हैं।
ज्ञात हो कि आज रेल्वे के अधिकारीगण सर्वे कार्य में पहुंचते ही गांव के किसानों के साथ पटवारी प्रकाश साहू, कोटवार सुखसागर खेतिहर जमीन का चिन्हांकन करने पहुंचे। इस दौरान किसानों ने सर्वे करने आए अधिकारियों से गाइडलाइन की जानकारी मांगी, जिस पर अधिकारियों ने दो-टूक जवाब देते हुए कहा कि हमारा काम सिर्फ सर्वे करना है। आगे एसडीएम व कलक्टर जानेंगे।
सर्वे के दौरान किसानों में आक्रोश
अधिकारियों के इस जवाब से किसानों ने संगठित होकर खेती भूमि के एवज में चार गुना मुआवजा व एक सदस्य को नौकरी की मांग करने लगे तथा जिन किसानों के खेती का एक टुकडा रेललाइन की परिधी में आ रहा है, उन्हें भी रेल्वे में नौकरी देने की मांग की गई है। यहां सर्वे के दौरान किसानों में आक्रोश देखा गया कि अपने जीविकोपार्जन के साधन को रेल्वे के हथियाने से पीडि़त किसान परिवार कैसे पालन करेंगे। जहां यह रेल्वे लाइन अछोली, धुसेेरा, बेलगांव, कोलेन्द्रा, बिजनापुर, छपारा, प्रकाशपुर होते हुए जाएगी।
नागतरई के किसान भी संगठित
इसी प्रकार भर्रीखार के नाम से अछोली व नागतराई खार में रेल्वे द्वारा किसानों की भूमि चिन्हांकित की गई है जहां रेल्वे द्वारा शेड बनाने की योजना चल रही है। इसके लिए अछोली व नागतराई के किसान भी संगठित होने लगे हैं।
२८६ किमी में २६ रेलवे स्टेशन होंगे
ज्ञात हो कि इस 286 किमी बनने वाले मार्ग पर 26 रेल्वे स्टेशन होंगे। इसके लिए 464 पन्नों की सर्वे रिपोर्ट रेल्वे ने तैयार कर ली है। जिसमें प्रमुख रेल्वे स्टेशन डोंगरगढ, बेलगांव, घोंघेडबरी, प्रकाशपुर, खैरागढ़, छुईखदान, मुराई, गंडई, जंगलपुर, धनगांव, धनेली, कवर्धा, बोरदुली, सोमनापुर, कंवलपुर, पुनई, मुंगेली, कोसमा, तखतपुर, खमरिया, गनियारी, लामेर, रतनपुर, नेवसा, बेलतरा, करतला, जमानीमुड़ा, कटघोरा होंगे।
Published on:
11 May 2018 01:08 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
