भिलाई

सीएम रमन के खिलाफ कांग्रेस से पूर्व पीएम अटल की भतीजी करुणा ने राजनांदगांव से भरा नामांकन

कांग्रेस ने यहां से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला में मैदान में उतारा है। सीएम को उनके विधानसभा क्षेत्र में घेरने की रणनीति के उनके खिलाफ कांग्रेस की ओर से महिला प्रत्याशी को उम्मीदवार बनाया है। इससे यहां का मुकाबला दिलचस्प होगा

2 min read
Oct 23, 2018
सीएम रमन के खिलाफ कांग्रेस से पूर्व पीएम अटल की भतीजी करुणा ने राजनांदगांव से भरा नामांकन

राजनांदगांव@Patrika. विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के आखरी दिन मंगलवार को कांग्रेसियों ने अपने प्रत्याशियों के साथ रैली निकाल कर दम दिखाया। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशियों ने हुंकार भरते हुए राज्य की भाजपा सरकार को उखाड़ फेकने का संकल्प लिया। कांग्रेस पार्टी ने सीएम रमन सिंह के खिलाफ महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने यहां से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला में मैदान में उतारा है। सीएम को उनके विधानसभा क्षेत्र में घेरने की रणनीति के उनके खिलाफ कांग्रेस की ओर से महिला प्रत्याशी को उम्मीदवार बनाया है। इससे यहां का मुकाबला दिलचस्प होगा।@Patrika

शहर में रैली निकाल कर नामिनेशन फार्म जमा करने कलक्टोरेट पहुंचे
मंगलवार को कांग्रेेस के सभी छह विधानसभा के प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए। यहां से शहर में रैली निकाल कर नामिनेशन फार्म जमा करने कलक्टोरेट रवाना हुए। कांग्रेस प्रत्याशियों में राजनांदगांव के उम्मीद्वार करुणा शुक्ला, डोंगरगांव के दलेश्वर साहू, डोंगरगढ़ के भूनेश्वर बघेल, मानपुर मोहला के इनद्रशाह मंडावी, खुज्जी के छन्नी साहू ने एक साथ नामांकन के लिए रवाना हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं की अच्छी भीड़ देखी गई।

ये भी पढ़ें

BREAKING : सीएम रमन ने यूपी सीएम आदित्यनाथ की मौजूदगी में भरा नामांकन, पत्नी और बेटे भी थे साथ

भयभीत है सीएम, यूपी के सीएम को बुुलाना पड़ा
इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए राजनांदगांव विधानसभा सीट के कांग्रेस उम्मीद्वार करुणा शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भयभीत है और उसे अपने नामांकन रैली में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को बुलाना पड़ा। उन्होने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनता के साथ मिल कर वह सीएम रमन को इस चुनाव में शिकस्त देंगीं।

एक धनकुबरे सीएम के खिलाफ फकीर महिला का मुकाबला
@Patrikaपत्रिका से चर्चा के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी करुणा शुक्ला ने कहा कि पार्टी ने सीएम के खिलाफ चुनाव मैदान में उतार कर एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव एक धन कुबेर सीएम और एक फकीर महिला के बीच है। कुरुणा ने कहा कि राजनांदगांव की जनता और कांग्रेस के निष्ठावान नेता और कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद व प्यार से वह सीएम रमन सिंह को चुनाव में शिकस्त देंगी।
कुरुणा शुक्ला ने कहा कि भाजपा के पिछले 15 साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ गर्त में जा चुकी है। उन्होने कहा कि सीएम के क्षेत्र राजनांदगांव में सबसे अधिक भष्टाचार हुआ है। कमीशन के चक्कर में राजनांदगांव में बेवजह फ्लाई ओवर का निर्माण किया गया है।

परेशान व्यापारी व किसान सरकार को उखाड़ फेंकेंगे
@Patrika शुक्ला ने चर्चा के दौरान कहा कि प्रदेश में परेशान किसानों ने सबसे अधिक आत्महत्या सीएम के क्षेत्र राजनांदगांव में किया है। शुक्ला ने आगे कहा कि भाजपानीत केन्द्र सरकार के नोटबंदी और जीएसटी से व्यापारी वर्ग काफी परेशान हैं। परेशान व्यापारी , किसान व आम जनता इस बार छत्तीसगढ़ से भाजपा की सरकार के उखाड़ फेंकेगी।

ये भी पढ़ें

#Cg Assembly Election 2018 : हमनाम प्रत्याशी उतारे तो खैर नहीं, पूरा खर्चा जुड़ेगा उतारने वाले के खाते में
Published on:
23 Oct 2018 03:21 pm
Also Read
View All