Bhilai News : युवती को शादी का झांसा देकर दो साल तक अनाचार करता रहा आरोपी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
Bhilai Crime News : युवती को शादी का झांसा देकर दो साल तक अनाचार करने वाले नेहरू नगर निवासी आरोपी अमन सेहगल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि पीडि़ता से आरोपी अमन से वर्ष 2021 में मुलाकात हुई। (Bhilai News Update) इसके बाद दोस्ती कर शादी करने का आश्वासन देकर अपने घर में ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया।
पीडि़ता द्वारा विरोध करने पर आरोपी द्वारा शादी करूंगा पत्नी बनाकर कर रखूंगा कहने लगा। पीडि़ता द्वारा शादी करने के लिए कहने पर आज-कल कहते हुए टालते रहा है। मार्च महीने में दोबारा पीडि़ता के साथ आरोपी ने जबरदस्ती की। (Bhilai Crime News) इस पर पीडि़ता ने एक जून को थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस पर तुरंत धारा 376 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी पतासाजी शुरू कर
दी गई।