भिलाई

Kumhari Bus Accident : मैंने देखा बस 50 फीट नीचे गिरी, मैं खिड़की से बाहर आई, चिल्लाई – बचाओ-बचाओ

Bhilai Accident Update: बता दें कि मंगलवार की रात कुम्हारी खपरी मार्ग पर खदान में बस गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। बुधवार सुबह घटना स्थल का मंजर और भयावह नजर आ रही है। चारों तरफ खून फैला हुआ नजर आ रहा है।
2 min read
• •
Updated: 11 Apr 2024, 8:26 AM IST
kumhari_accident.jpg
,,

BHILAI KEDIA BUS ACCIDENT :छत्तीसगढ़ के भिलाई में हुए हादसे की इनसाइड स्टोरी सामने आई है। हादसे में घायल सुरक्षाकर्मी मोनिका ने बताया कि जब हम लोग केडिया डिस्टलरी से रात 8:10 में ड्यूटी कर रवाना हुए। जिसके बाद 5 मिनट का सफर पूरा किए थे कि इसी बीच बस का अगला पहिया स्लिप खाकर खदान में गया। इसके बाद पीछे का चक्का भी खदान में चला गया। देखते ही देखते बस दो पलटी खाकर लगभग 50 फीट खाई में जा गिरी।

बस के गिरने के बाद मैं बाहर निकली और खिड़की से किसी तरह खदान के ऊपर जाकर चिल्लाने लगी। उस समय रास्ते में कोई नजर नहीं आ रहा था। कुछ देर बाद आने-जाने वालों की नजर पड़ी और वे लोग रमदद के लिए दौड़े। मैंने सबसे पहले उनकी मदद से अपने साथी सुरक्षा कर्मियों को बाहर निकाली। इसके बाद टेक्निकल स्टाफ को धीरे-धीरे कर बाहर निकलना शुरू कर दिया। इसके बाद साथ में लेबर सप्लाई करने वाले रवि रंजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने एक-एक कर कर्मचारियों को बाहर निकलना शुरू किया। मौके पर ही बहुत बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए लेकिन मदद कोई नहीं कर रहा था। सभी केवल दर्शक के तौर पर देख रहे थे।

मृतकों के नाम

1. राजू राम ठाकुर
2. त्रिभुवन पांडे
3. मनोज ध्रुव
4. भिखू भाई पटेल
5. कृष्णा
6. राम बिहारी यादव पिता शंकर
7. परमानंद तिवारी पिता वासुदेव
8. पुष्पादेवी पटेल
9. शांतिबाई देवांगन
10. अमित सिन्हा
11. कमलेश देशलहरे
12. सत्या निषाद

Bus Accident In Chhattisgarh: बता दें कि मंगलवार की रात कुम्हारी खपरी मार्ग पर खदान में बस गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए । बुधवार सुबह घटना स्थल का मंजर और भयावह नजर आ रही है। चारों तरफ खून फैला हुआ नजर आ रहा है l मृतकों व घायलों का सामान भी बिखरा पड़ा हुआ है। जिसमें पुड़ी, रोटी और सब्जी से भरा टिफिन डब्बा के साथ कुछ और सामान शामिल है। फिलहाल घटना की न्यायिक जांच का आदेश दिया गया है, ऐसे में अभी मौके पर पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद हैl

Updated on:
11 Apr 2024, 8:26 AM IST
Published on: