भिलाई

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के इस जिले में होगी हल्की बारिश, सुहाना रहेगा मौसम….

CG Weather Update: भिलाई-दुर्ग जिले में मंगलवार को सुबह से ही मौसम खुला रहा, लेकिन दोपहर करीब 12 बजे के आसपास काले बादल छा गए और एकाएक झमाझम बारिश शुरू हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jul 2025, 12:04 PM IST
CG Weather Update: आज बदल सकता है मौसम का मिजाज, हल्की बारिश की संभावना(photo-patrika)
CG Weather Update: आज बदल सकता है मौसम का मिजाज, हल्की बारिश की संभावना(photo-patrika)

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के भिलाई-दुर्ग जिले में मंगलवार को सुबह से ही मौसम खुला रहा, लेकिन दोपहर करीब 12 बजे के आसपास काले बादल छा गए और एकाएक झमाझम बारिश शुरू हो गई। दोपहर में शाम जैसा माहौल बन गया। ऐसा लगा मानों पूरे दिन जोरदार बारिश होगी, मगर करीब आधा घंटा की बारिश के बाद वर्षा थम गई और मौसम फिर खुलने लगा।

इसके बाद शाम के समय बारिश के आसार दिखे, लेकिन बरसे नहीं। सावन के दो सोम वार गुजरने के बाद भी अब तक दुर्ग जिले में अच्छी बारिश नहीं हुई है। मंगलवार की दोपहर करीब 2.3 मिमी. बारिश दर्ज की गई है।

CG Weather Update: मंगलवार को आधा घंटा गिरा पानी

वहीं दिन का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान औसत से 2.3 डिग्री की गिरावट के बाद 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने कहा है कि बुधवार को दुर्ग जिले के अधिकांश हिस्सो में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

वहीं एक-दो स्थानों पर भारी बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने दुर्ग जिले को येलो अलर्ट में रखा है। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों के लिए रेड अलर्ट के साथ भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है।

दुर्ग जिले में अब तक 373.3 मिमी बारिश

जिले में अब तक 373.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। इसमें सर्वाधिक वर्षा 474.0 मिमी अहिवारा तहसील में और न्यूनतम 307.4 मिमी धमधा में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील बोरी में 311.0 मिमी, पाटन में 462.5 मिमी, भिलाई-3 में 310.2 मिमी और दुर्ग में 374.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। मंगलवार को धमधा में 6.0 मिमी, पाटन में 18.4 मिमी, बोरी में 2.0 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 2.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

Updated on:
23 Jul 2025, 12:04 PM IST
Published on: