
भिलाई. नेवई थाना क्षेत्र का निगरानी बदमाश बृजेश राय उर्फ पिंकी की अवैध कमाई के जरियों जैसे अवैध मुरुम खनन, सट्टा खाइवाल, ब्याजखोरी, अवैध वसूली समेत अन्य अवैध कारोबार देखकर मुकुल सोना उसकी जगह हथियाना चाहता था। इसके लिए दहशत फैलाकर पिंकी को रास्ते से अलग करने का सोचा। दोनों में दुश्मनी हो गई। उसकी हत्या के प्रयास की योजना बनाई। नागेन्द्र ने तमंचा उपलब्ध कराया था। सोमवार को प्रेसवर्ता में एसपी प्रशांत अग्रवाल ने नेवई रिसाली क्षेत्र में दो बार हुई हवाई फायरिंग के मामले का खुलासा करते जो बताया उन्हीं की जुबानी... 4 व 5 जुलाई की रात 12.10 बजे रिसाली मरोदा बस्ती में फायरिंग की घटना हुई। मौके का मुआयना कर तत्काल शहर में नाकेबंदी की। शहर के 50 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। जिसमें मैरून कलर की कार को बरामद करने में सफलता मिली। इधर आरोपी फरार हो गए। इधर अपराधियों की लिस्टिंग तैयार कर पूछताछ शुरु की। इस बीच एक दर्जन से अधिक उसके साथियों की धर पकड़ की गई। तीनों आरोपियों रिसाली निवासी बदमाश मुकुल सोना उर्फ सोनू, उत्तर प्रदेश प्रयागराज के मुकेश सिंह उर्फ पंचर और बिहार नालंदा के नागेन्द्र कुमार की पहचान हुई। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी का प्रयास तेज किया गया। इधर पुलिस कार्रवाई को आगे बढ़ा ही रही थी कि 10 जुलाई को नेवर्ई क्षेत्र के रिसाली में शाम 7 बजे फिर से तीन हवाई फायरिंग की गई।
घटना के बाद आरोपियों के ठिकाने पर टिटलागढ़ ओडिशा, धमतरी, कुरूद, केशकाल, कांकेर, नागपुर, रायपुर, नंदिनी अहिवारा सहित दुर्ग भिलाई शहर के करीबन 40 ठिकानों पर दबिश दी गई। इस बीच जांच में पता चला कि सोशल मिडिया, फेसबुक, इंस्टाग्राम के माध्यम से क्षेत्र में अपना दबदबा कायम करते हुए पिंकी को फिर से जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के इन्वेस्टीगेशन को गुमराह करने का भी प्रयास किया। सायबर सेल प्रभारी गौरव तिवारी की टीम ने सोशल मिडिया क्रैक कर उनकी योजना को विफ ल कर दिया गया। सायबर सेल टीम लगातार तकनीकी विश्लेषण कर रही थी। इधर पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई कर लोकल नेटवर्क को तोड़ा गया। उन्हें पनाह देने वाले नंदिनी पोटिया निवासी संजय जोशी को गिरफ्तार किया गया। सप्ताह भर बाद आरोपी राज्य से बाहर भाग गए। दिल्ली व लुधियाना जाने की पुष्टि हुई। तत्काल दो टीम को रवाना किया। आरोपीे इंटरनेट गूगल के माध्यम से स्थानीय समाचार पत्रों व अन्य मिडिया के माध्यम से दुर्ग पुलिस की सम्पूर्ण कार्रवाई और गतिविधियों पर नजर रख रहे थे।
यूट्यूब और क्राइम पेट्रोल जैसे माध्यमों से अपने आप को अपडेट करने की कोशिश की। इधर दिल्ली में पुलिस को नहीं मिले। पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों में भी दबिश दी। वहां भी सफ लता नहीं मिली। इसी बीच एक सूचनीा मिली कि स्ट्रीट क्रिमिनल मुकुल सोना और नागेन्द्र कुमार उत्तरप्रदेश के चंदोली से नागेन्द्र के निवास स्थान परबलपुर जिला नालांदा बिहार चले गए। तकनीकी विश्लेषण व मुखबिर सूचना की पुष्टि होने पर नालांदा जिले के पुलिस अधीक्षक हरि प्रसाद से संवाद किया। उन्होंने आवश्यक संसाधन दिए। इसके बाद दुर्ग पुलिस व नालांदा पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी नागेन्द्र के निवास स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी। आरोपी मुकुल सोना को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे लुकाछिपी खेल को अंजाम देने वाला मास्टरमाइंड आरोपी नागेन्द्र कुमार फरार हो गया। पुलिस टीम नागेन्द्र की पतासाजी में लगी है। बदमाश मुकुल के दो मोबाईल, वाई-फाई राउटर, देशी कट्टा, राउंड, कार, चोरी का बाइक को जब्त किया गया।
आरोपी ने यह अपनाया भागने का हथकंडा
आरोपी नंदिनी के संजय जोशी से नागेन्द्र की पहचना थी। घटना के एक सप्ताह बाद मुकुल, मुकेश को लेकर संजय के घर पहुंचा। जहां 11 से 13 जुलाई तक तक ठहरे रहे। वहां पर मुकुल ने संजय जोशी का आधार कार्ड को चुपके से ले लिया। पुलिस से बचने संजय के आईडी से दुर्ग से दिल्ली का टिकट कराया। 14 जुलाई की शाम तीनों रवाना हो गए। नागपुर पहुंचने पर मोबाइल को लेकर मुकुल और मुकेश के बीच विवाद हो गया। मुकेश वहीं से उतर गया। मुकुल और नागेन्द्र दिल्ली चले गए। वहीं पर उन होटले में रुके जहां ज्यादा आईडी को लेकर पूछताछ नहीं होती। जहां जरुरत होती थी संजय की आइडी से काम चलाते थे।
ममेरे भाई ने दिया 50 हजार रुपए
पुलिस को यह जानकारी मिली की रायपुर निवासी गोपेन्द्र ने मुकुल को 50 हजार रुपए दिया। इसके बाद वहां से एक निजी कालेज तक छोड़ा। फिर वह चला गया। 14 जुलाई को तीनों आरोपी पावर हाउस स्टेशन से ट्रेन पर बैठकर दिल्ली रवाना हुआ। वहां से 16 जुलाई को लुधियाना जाना चाहते थे, लेकिन उसके भाई गोपेन्द्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फिर टिकिट को कैंसल कर दिए।
करना चाहता था आत्मसमर्पण
17 जुलाई को मुकुल और नागेन्द्र दिल्ली से भिलाई आ गए। 18 जुलाई को पुलिस की चौकसी को देखकर होश उड़ गए। किसी ने बता दिया कि पकड़े जाने पर पुलिस एनकाउंटर कर देगी। तब उसी वक्त यूपी बिहार के लिए रवाना हो गया।
पुलिस यह मेहनत रंग लाई
एसपी प्रशांत अंग्रवाल ने आरोपी मुकुल के करीब रहने वाले दोस्त और जान पहचान वालों की लिस्ट तैयार की। इसके बाद मेैनुअवली और साइबर टीम की मदद से लोकेशन ट्रेस किया। किसे फोन कर सकते हैं, उन नम्बरों को सर्विलांस पर रखा। मुकुल जैसे ही किसी के मोबाइल से कॉल करता था, पुलिस उनके पीछे पहुंचती थी। लेकिन तब तक आरोपी दूसरे ठिकाने पहुंच जाते थे। आरोपी एक दो दिन के अंतराल में ठिकाने बदल रहे थे। पुलिस उनके पीछे पड़ी हुई थी। 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे, 40 ठिकानों में दबिश, एक दर्जन से अधिक आरोपियों के साथियों को गिरफ्तार किया। सहयोग करने वाले गुंडों बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। 20 दिन बाद मुकुल सोना नालंद बिहार में धरा गया।
पुलिस की सुपरविजन पर बड़ा सवाल
- दो बार वारदात को अंजाम देकर सप्ताहभर जिले में रहे।
- बाइक से सिविक सेंटर और भ_ी की तरफ घूम रहे थे। पुलिस अधिकारी व कर्मचारी पीछा किए पर नहीं पकड़ सके।
- पावर हाउस स्टेशन से ट्रेन बैठे। पुलिस को भनक नहीं लगी।
- तीन दिन तक नंदिनी में संजय के साथ रहे। पुलिस को पता नहीं चला।
- 18 को भिलाई पहुंचे। फिर बिहार भाग गए। पुलिस के हाथ नहीं लगे।
पकडऩे में इनकी रही भूमिका
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव की अगुवाई में एएसपी अनंत कुमार, विवेक शुक्ला, आकाशराव गिरपूूजे, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर राकेश जोशी, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी विश्वास चन्द्राकर, के मार्गदर्शन में पकड़ा गया।
फील्ड टीम- निरीक्षक विशाल सोन, सुरेश ध्रुव, संतोष मिश्रा, मोनिका पाण्डेय, विनय सिंह, बृजेश कुशवाहा, उनि नारंगे, सउनि अजय सिंह, चंद्रशेखर सोनी, आर. पन्ने लाल, संतोष गुप्ता, शमीम, पंकज, अमित दुबे, भावेश पटेल, अजीत यादव, रवि बिसाई, आकाश तिवारी, अजय देवांगन, अखिलेश मिश्रा, धर्मराज सिंह, जावेद खान, फारूख , प्रदीप सिंह, तिलेश्वर राठौर, खुर्रम बक्श, चंदन भास्कर, गुरजीत सिंह शामिल थे।
सायबर टीम- निरीक्षक नरेश पटेल, निरीक्षक गौरव तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक शमित मिश्रा, प्रधान आरक्षक चन्द्रशेखर बंजीर, संतोष मिश्रा, आर. विक्रांत यदु, निखिल साहू, विजय शुक्ला, सुरेश चौबे, जावेद खान, अभय नारायण, दिनेश विश्वकर्मा, आरती सिंह शामिल रहे।
दिल्ली/बिहार टीम- निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक पूर्ण बहादुर, राजेश पांडेय, प्रधान आरक्षक अशोक साहू, आरक्षक शहबाज खान, जुगनु सिंह, अनुप शर्मा, सूरज पाण्डेय, उपेन्द्र यादव
बिहार पुलिस:- एसडीओपी कृष्णामुरारी प्रसाद, उपनिरिक्षक कुणाल सिंह, शशि रंजन, थाना प्रभारी परबलपुर और रायपुर पुलिस से प्रधान आरक्षक जमील खान, संतोष सिंह की भूमिका रही।