
CG Crime News: भिलाई। एक निजी स्कूल में बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने वाला आरोपी सफाई कर्मी सूरज बंजारे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बाथरुम में घुसा था। जैसे ही बच्ची गई तो उसे पकड़ लिया। उसके शरीर के बेड टच किया। पुलिस ने आरोपी के (Bhilai Crime) खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
जामुल टीआई याकुब मेनन ने बताया कि घटना 20 जुलाई की है। पालक की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। उसकी 4 वर्षीय बच्ची निजी स्कूल में की छात्रा है। स्कूल के महिला बाथरुम में बच्ची गई थी। जहां सफाई कर्मी सूरज बंजारे पहले से ही मौजूद था। बच्ची निकलने लगी। उसी समय सूरज ने उसे पकड़ लिया। उसे बेड टच किया। बच्ची चिलाई तो उसे छोड़ दिया। बच्ची स्कूल से (CG Crime News) घर पहुंची। मां को बताया कि सफाई करने वाले अंकल ने बैड टच किया है। जब उसके पिता घर पहुंचे तो उन्हें जानकारी हुई। शिकायत लेकर थाना पहुंचे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले में तत्काल कार्रवाई की।