भिलाई

मानसून की एंट्री के साथ पहुंचने वाला है नया सिस्टम, 19 जिलों में होगी तेज बारिश, चेतावनी जारी

Monsoon Alert: उत्तर छत्तीसगढ़ में मानसून जमकर बरस रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने एक और नया सिस्टम के प्रदेश में एंट्री लेने के संकेत दिए हैं...

2 min read
Jun 19, 2025
मौसम विभाग ने पूरे हफ्ते बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Monsoon Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के साथ मौसम खुशनुमा हो गया है। खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में मानसून मेहरबान होने से नदी नाले लबालब हो गए हैं। वहीं बारिश का यह दौर अगले तीन से चार दिनों तक थमने वाला नहीं हैं। मौसम विभाग ने 19 जिलों में हैवी रैन अलर्ट जारी किया है।

Monsoon Alert: दिनभर छाए रहे बादल

दुर्ग जिले में दिनभर बादल छाए रहे। लेकिन बारिश नहीं हुई, हालांकि ठंडी हवाओं से मौसम खुशनुमा हो गया। दुर्ग जिला 35.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा, मगर गर्मी महसूस नहीं हुई। उमस में भी कमी का अहसास हुआ। न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं आने वाले दिनों में तेज बारिश होने के संकेत दिए हैं। बता दें कि मानसून ने आज पूरे प्रदेश को कवर कर लिया है।

रायपुर में प्री मानसून बारिश

पहुंचने वाला है नया सिस्टम

मौसम विभाग के विशेषज्ञ एचपी चंद्रा का कहना है कि, गुरुवार को झारखंड के आसपास एक नया सिस्टम पहुंचने वाला है। इसके अलावा विक्षोभ और लो प्रेशर जोन एक दूसरे को काट रहे हैं, जिससे बारिश में बाधा उत्पन्न हो रही है। इससे बादल छाए रहने की संभावना बनती है। इधर सरगुजा और उससे लगे इलाकों में तीव्र वर्षा का अनुमान लगाया गया है।

मानसून दुर्ग जरूर पहुंचा लेकिन बरसा नहीं

इसके अलावा जून के आखिरी हफ्ते में बंगाल की खाड़ी में एक और सिस्टम तैयार होने की संभावना बन रही है, जिससे बारिश होगी। फिलहाल के लिए मानसून दुर्ग जरूर पहुंचा, लेकिन तेज और मध्यम वर्षा कराए बिना ही आगे बढ़ गया है। अभी जो मौसम बना हुआ है, वह विक्षोभ के असर से है। मानसून की अच्छी बारिश दुर्ग जिले में 25 जून के आसपास होने की संभावना है।

Updated on:
19 Jun 2025 06:42 pm
Published on:
19 Jun 2025 06:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर