24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Police Transfer: स्क्रैप चोरी के जांच अधिकारी अंबर सिंह भारद्वाज का तबादला, दुर्ग SSP ने बदले 10 अधिकारी

Durg Police Officers Transfer: दुर्ग जिले के पुलिस विभाग में फेरबदल हुआ है। प्रशासनिक कारणों से कई थाना प्रभारियों को तबादला किया गया है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
2 min read
Google source verification

Police Transfer: छत्तीसगढ़ में इन दिनों लगातार प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। विभिन्न विभागों में तबादलों के बीच अब पुलिस विभाग में भी बड़ा बदलाव किया गया है। इसी कड़ी में दुर्ग जिले में एक साथ 10 थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। एसएसपी विजय अग्रवाल ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए नई पदस्थापना सूची जारी की है। इस फेरबदल में ACCU (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) से लेकर कई प्रमुख थानों के प्रभारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

ACCU से लेकर थानों तक बदले अधिकारी

जारी आदेश के अनुसार, वैशाली नगर थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा को स्थानांतरित कर ACCU की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, हाल ही में स्क्रैप चोरी के चर्चित मामले की जांच कर रहे अंबर सिंह भारद्वाज को सुपेला थाना प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा, नियंत्रण कक्ष में पदस्थ महेश ध्रुव का एक माह के भीतर दूसरी बार तबादला किया गया है। उन्हें धमधा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सुपेला थाना प्रभारी विजय यादव को पुरानी भिलाई थाना का प्रभारी बनाया गया है।

आदेश के मुताबिक, उप निरीक्षक रामनारायण ध्रुव को छावनी थाना की कमान सौंपी गई है। वहीं उप निरीक्षक अमित अंदानी को स्मृति नगर थाना में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा आदेश में शामिल अन्य अधिकारियों को भी प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

देखें सूची

पुलिस विभाग का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। नई पदस्थापना के बाद सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

इस बड़े फेरबदल को जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब नई जिम्मेदारियां संभालने वाले अधिकारियों के सामने अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और अपराध नियंत्रण की चुनौती होगी।

कांकेर पुलिस में भी हुआ था बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

बता दें कि इससे पहले कांकेर जिले के पुलिस विभाग में भी बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया था। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने व्यापक स्तर पर तबादला आदेश जारी करते हुए 12 निरीक्षकों सहित कुल 55 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण किया था। आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं, जबकि कई पुलिसकर्मियों को जिले के विभिन्न थानों और पुलिस इकाइयों में पदस्थ किया गया था।