भिलाई

मेरी बंदी से क्यों बात किया?… मुस्लिम लडक़े ने इंजीनियर छात्र पर ब्लेड से किया ताबड़तोड़ वार, गंभीर हाल में पहुंचा अस्पताल

Crime Case: गर्लफ्रेंड से बात करने पर सेक्टर-1 पार्क में हुई कटरबाजी के मामले में एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चाकू जब्त किया है।

less than 1 minute read
Feb 21, 2024

Chhattisgarh Crime: गर्लफ्रेंड से बात करने पर सेक्टर-1 पार्क में हुई कटरबाजी के मामले में एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चाकू जब्त किया है। भट्ठी टीआई विपिन रंगारी ने बताया कि हथखोज इंदिरा नगर निवासी इंजीनियरिंग छात्र पवन साव सोमवार को शाम 5.30 बजे अपने साथियों के साथ पिंक गार्डन सेक्टर-1 की ओर जा रहा था।

वहीं कैंप-2 पावर हाउस अहमद नगर निवासी आरोपी मोहम्मद नावेद मंसूरी (19 वर्ष) मिल गया। उसके साथ दो नाबालिग किशोर खड़े थे। पवन को देखते ही उसे रोक लिया। बोला कि उस लड़की से बात क्यों करता है। पवन ने जवाब दिया कि मैं उससे प्यार करता हूं। मोहम्मद नावेद मंसूरी ने उसे जवाब दिया कि मेरे अलावा उससे कोई बात नहीं कर सकता। फिर तीनों तैश में आकर उसके साथ मारपीट करने लगे।

नावेद ने अपने जेब से कटर निकाला और ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पहला वार उसके गले पर किया। पवन जब बचने की कोशिश की तो उसके सीना और हाथ पर कटर चला दिया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले में आरोपियों की खोजबीन शुरू की। एक नाबालिग के साथ आरोपी मोहम्मद नावेद मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया।

Published on:
21 Feb 2024 12:49 pm
Also Read
View All