करोबारियों का कहना है कि बकरीद के लिए 5 हजार रुपए से लेकर 1 लाख रुपए तक के बकरे मौजूद हैं।
Bhilai . ईद-उन अजहा(बकरीद) सोमवार को मनाई जाएगी। इसके लिए शहर की तमाम मस्जिदों व ईदगाह में नमाज का वक्त तय कर दिया गया है। शहर के सलाटर हाउस में बकरों का बाजार लगाया गया है। करोबारियों का कहना है कि बकरीद के लिए 5 हजार रुपए से लेकर 1 लाख रुपए तक के बकरे मौजूद हैं। प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों से भी बकरीद के लिए इनका निर्यात गया है। यही नहीं मंडी में मौजूद अधिकांश बकरों को कारोबारियों ने घर पर रखकर ही पाला। कुल मिलाकर देखा जाए तो इस साल बकरों के भाव बड़े हुए हैं।
इन बकरों की कीमत पहुंची एक लाख
एक जैसी सूरत, रंग और कदकाठी। दोनों जुड़वा हैं। इनकी कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे। सवा लाख रुपए के इस जोड़े को देखने लोगों की भीड़ जुट रही है। नखरे गजब हैं, क्योंकि परवरिश करने वाले ने इन्हें खास तरह से पाला है। अरे... साहब दिमाग पर ज्यादा जोर मत डालिए। बात उन दो बकरों की हो रही है, जो बकरीद के लिए सलाटर हाउस मैदान में रखे गए हैं। यहां बकरों की मंडी लगी है, मुस्लिम समुदाय के इस पर्व में कुर्बानी के लिए बकरों की खरीदारी शुरू हो गई है। दुर्ग के तकियापरा ईदगाह मैदान में भी यही नजारा है।
कल इस समय होगी मुख्य नमाज, फिर सानी
- जामा मस्जिद सेक्टर 6 - 8.30 बजे
- बाड़ा ईदगाड फरीद नगर - 8 बजे
- ईदगाह हाउसिंग बोर्ड - 8.15 बजे
- रजा जामा मस्जिद - 8.30 बजे
- गौसिया मस्जिद कैंप 1 - 8 बजे
- गरीब नवाज मस्जिद सुपेला - 8 बजे
- फरीदिया मस्जिद - 8 बजे
- नूरी मस्जिद फरीद नगर - 8 बजे
- हजरत बिलाल मस्जिद हुडको - 8 बजे
- रिसाली मस्जिद ईदगाह - 8 बजे
- मस्जिद रुआबांधा - 8.30 बजे
- मदनी मस्जिद खुर्सीपार - 8.30 बजे
- अशरफी मस्जिद खुर्सीपार - 8.15 बजे
- ईदगाह भिलाई ३ - 9 बजे
- गौसिया मस्जिद अहिवारा - 8.15 बजे