भिलाई

पहली बार माफ किया तो पड़ोसी की नियत दूसरी बार नाबालिग पर बिगड़ गई, पढ़ें खबर

नशे में बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले पड़ोसी युवक और घटना के बाद धमकी देने वाले आरोपी के बड़े भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
2 min read
• •
Updated: 3 Jun 2018, 11:08 PM IST
bhilia crime
पहली बार माफ किया तो पड़ोसी की नियत दूसरी बार नाबालिग पर बिगड़ गई

भिलाई. शराब के नशे में 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले पड़ोसी युवक और घटना के बाद पीडि़त बच्ची की मां को धमकी देने वाले आरोपी के बड़े भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची अपने घर के पास ही गली में खेल रही थी। तभी आरोपी पास आकर बच्ची का कपड़े उतारने लगा। बच्ची जोर से चिल्लाने लगी। जब तक मोहल्ले के लोग बाहर निकलते आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने पीडि़ता की मां की शिकायत पर आरोपी और बाद में आरोपी का बीच बचाव करने पहुंचे उसके बड़े भाई के खिलाफ धारा २९४, ३२३, ३४, ३५२, ३४, ८ पाक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है। घटना शनिवार दोपहर २.३० बजे कोसानाला क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी विवेक रामटेके (२३) और विनायक रामटेके (२७) को गिरफ्तार किया है।

31 मई को बच्ची घर के पास गली में खेल रही थी

सुपेला थाना टीआई अमीत बेरिया ने बताया कि ३१ मई को बच्ची घर के पास गली में खेल रही थी। तभी विवेक ऊर्फ छोटू शराब के नशे में आया। पहले बच्ची से झुठा प्यार जतलाने लगा। इसके बाद अचानक बच्ची का अंडर वियर उताने लगा। बच्ची जोर से चिल्लाने लगी। जब तक पास पड़ोस के लोग निकले छोटू भाग गया। घटना की जानकारी उसकी मां को दी। आरोपी पीडि़ता के घर के पास ही रहता है। उसके परिजनों ने माफी मांगा तो उसकी मां ने उसे माफ कर दिया था।

दूसरी बार फिर वही हरकत की, तब दर्ज कराई शिकायत

पुलिस ने बताया कि शनिवार को आरोपी छोटू फिर से वही घटना दोहरा रहा था। बच्ची घर पर अकेली थी। उसकी मां पडोसी के घर गई थी। बच्ची को घर पर अकेली पाकर छोटू फिर पहुंच गया। उसी समय उसकी मां आ गई। उसे पकड़कर जमकर फटकार लगाई। इस बात से गुस्साए छोटू बच्ची की मां के साथ मारपीट करने लगा। तभी आरोपी छोटू का बड़ा भाई विनायक ऊर्फ पप्पू भी आ गया। पीडि़ता की मां के साथ मारपीट, गाली गलौज और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।

Published on: