भिलाई

20 को एनजेसीएस की बैठक, एजेंडा तैयार किया बीएसपी की बीएकेएस यूनियन ने

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) प्रबंधन ने नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील (एनजेसीएस) की 20 जनवरी 2024 को बैठक बुलाई है। इस बैठक में शामिल होने के लिए एनजेसीएस के सदस्य जाएंगे। इसके पहले ही बीएसपी के युवा कर्मियों की यूनियन बीएकेएस ने एजेंडा तैयार किया है। वे मांग कर रहे हैं कि इस एजेंडा को सामने रखकर बैठक में चर्चा किया जाए। प्रबंधन जो भी जवाब देता है, उसे नोट कर कर्मियों के बीच रखा जाए। कर्मियों के प्रति प्रबंधन का रुख क्या है। वह भी साफ हो जाएगा।

2 min read
Jan 09, 2024
20 को एनजेसीएस की बैठक, एजेंडा तैयार किया बीएसपी की बीएकेएस यूनियन ने

वेतन समझौता में मिले कर्मियों को यह लाभ

एजेंडा में बताया गया है कि कर्मियों को 15 फीसदी एमजीबी, 35 फीसदी पर्क का लाभ मिले। कर्मियों को फिटमेंट एरियर 1 जनवरी 2017 से 31 मार्च 2020 तक का दिया जाए। पक्र्स एरियर 1 जनवरी 2017 से 15 नवंबर 2021 तक का दिया जाए।

नाइट शिफ्ट एलाउंस बढ़ाकर किया जाए 620

सेल-बीएसपी कर्मियों को नाइट शिफ्ट एलाउंस के तौर पर 620 रुपए दिया जाए। शिफ्ट एलाउंस 270 रुपए दिया जाए। सेल कर्मियों को पेंशन कंट्रीब्यूशन 1 जनवरी 2007 से 15 नवंबर 2021 तक 9 फीसदी दिया जाए। एचआरए व एचआरआर की भी मांग की गई है। एनजेसीएस की बैठक में निलंबित कर्मियों को बहाल करने को उठाया जाए। तबादला रद्द किया जाए। इंक्रीमेंट डाउन नहीं किया जाए।

हर कर्मचारी को मिले मोबाइल सिम
एनुअल परफार्मेंस लिंक्ड स्कीम (एएसपीएलआईएस) का आधार उत्पादन हो। भिलाई इस्पात संयंत्र के हर कर्मचारी को मोबाइल सिम, अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट पैक के साथ दिया जाए। वर्तमान में अधिकारियों के बाद सिम यूनियन नेताओं को दिया गया है। बीएसपी में हर कर्मचारी सिम चाहता है। बीएसपी कर्मचारी और परिवार के सदस्य का बेहतर उपचार करवाया जाए।

कर्मियों को मिले लोन और अग्रिम

यूनियन ने एनजेसीएस यूनियन से मांग किया है कि वे सेल प्रबंधन से कर्मियों के लोन व अग्रिम को लेकर बैठक में चर्चा करे। सेल-बीएसपी कर्मियों को हाउस लोन 50 लाख तक दिया जाए। कर्मियों को व्हीकल लोन 100 फीसदी दिया जाए। एजुकेशन लोन 15 लाख तक दिया जाए। विवाह के लिए लोन 20 लाख तक दिया जाए। कर्मियों को फेस्टिवल एडवांस 1 माह का डीए बेसिक के बराबर दिया जाए। लैपटॉप और कम्प्यूटर एडवांस 50 हजार रुपए दिया जाए। फर्नीचर एडवांस 2 लाख रुपए तक दिया जाए। विवाह अग्रिम 15 लाख रुपए दिया जाए। स्कूल फीस में 50 फीसदी छूट दिया जाए।

दिया जाए अवार्ड

सेल के कर्मियों को लांग सर्विस अवार्ड दिया जाए।
- 15 साल में 3 ग्राम सोने का सिक्का,
- 20 साल में 5 ग्राम सोने का सिक्का,
- 25 साल में 10 ग्राम सोने का सिक्का,
- 30 साल में 15 ग्राम सोने का सिक्का,
- 35 साल में 20 ग्राम सोने का सिक्का,
- 40 साल में 25 ग्राम सोने का सिक्का,

Published on:
09 Jan 2024 09:51 pm
Also Read
View All