भिलाई

नर्स ने मौत का किया लाइव टेलिकास्ट, Video कॉल में प्रेमी को सैनिटाइजर पीकर बताया मैं मर रही, फिर झूल गई फांसी के फंदे पर

सुपेला टीआई सुरेश ध्रुव ने बताया कि कोरबा निवासी नीरा कुमारी (24 वर्ष) एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स थी। सुपेला कांट्रेक्टर कॉलोनी के राकेश उर्फ देवानंद के घर में किराए से अपने रूम पार्टनर आशा कुमारी के साथ रहती थी।

2 min read
Dec 09, 2021
नर्स ने मौत का किया लाइव टेलिकास्ट, वीडियो कॉल में प्रेमी को सैनिटाइजर पीकर बताया मैं मर रही, फिर झूल गई फांसी के फंदे पर

भिलाई. दुर्ग जिले के भिलाई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में नर्स का काम करने वाली युवती ने अपनी मौत का पहले लाइव टेलिकास्ट किया फिर प्रेमी को बताकर फांसी के फंदे पर झूल गई। वह कई दिनों से बहुत ज्यादा परेशान थी और अपने प्रेमी का इग्नोर बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी। इसलिए इस तरह का खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने बातया कि युवती ने सैनिटाइजर पीते हुए प्रेमी के मोबाइल पर मौत का लाइव टेलिकास्ट किया। फिर पंखे में फंदा बांधकर झूल गई। जब उसकी रूम पार्टनर ड्यूटी से लौटी तब घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है। घटना स्थल से मोबाइल को जब्त किया। पुलिस मामले में प्रेम प्रसंग से जोड़कर जांच कर रही है।

पुलिस ने मोबाइल जब्त कर कमरे को किया सील
सुपेला टीआई सुरेश ध्रुव ने बताया कि कोरबा निवासी नीरा कुमारी (24 वर्ष) एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स थी। सुपेला कांट्रेक्टर कॉलोनी के राकेश उर्फ देवानंद के घर में किराए से अपने रूम पार्टनर आशा कुमारी के साथ रहती थी। 2 दिन पहले उसने अस्पताल से छुट्टी ली थी। मंगलवार की सुबह 9 बजे उसकी रूम पार्टनर आशा मॉल में ड्यूटी करने चली गई। वह शाम 6 बजे लौटी। अंदर से बंद दरवाजा को खटखटाया लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। उसने खिड़की से देखा तो नीरा पंखे पर लटकी हुई थी। आशा ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव उतार कर पीएम के लिए भेजा। मौके से मोबाइल जब्त कर पुलिस ने कमरे को सील कर दिया।

सैनिटाइजर पीते हुए प्रेमी के मोबाइल पर किया लाइव
पुलिस ने बताया कि घटना स्थल की जांच की गई। मौके से मृत नर्स का मोबाइल मिला। उसमें जो कंटेंट मिले है उससे प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत हो रहा है। उस युवक के मोबाइल में नीरा ने मैसेज किया है कि तुम मुझे इगनोर क्यों कर रहे हो। मैं सैनिटाइजर पीकर जान दे रही हूं। उसे मोबाइल पर वीडियो कॉल कर सैनिटाइजर पीते हुए दिखाया, फिर पंखे में फांसी का फंदा बनाकर झूल गई। युवक से इस मामले में पूछताछ की जाएगी। फिलहाल घटना की सूचना युवती के परिजनों को दे दी गई है। पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
09 Dec 2021 08:00 am
Also Read
View All