भिलाई

New Year 2025: नए साल के पहले दिन मैत्रीबाग में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, सिंघम रहा आकर्षण का केंद्र

New Year 2025: मैत्रीबाग के नौका विहार में पर्यटकों का पूरे दिन रेला लगा रहा। यहां बच्चों के साथ-साथ बड़े भी नौका विहार का लुत्फ उठाने पहुंचे थे। मैत्रीबाग के मिनी ट्रेन में भी सुबह से ही भीड़ रही।
2 min read
Jan 02, 2025
New Year 2025
New Year 2025

New Year 2025: मैत्रीबाग में नए साल के पहले दिन पर्यटकों का सैलाब उमड़ा। सफेद बाघ के बाड़े में जाली के ऊपर तक बच्चे चढ़ गए। पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए प्रबंधन ने पहले ही करीब 20 टिकट काउंटर शुरू कर दिया था। जिससे पर्यटकों को ऑन लाइन टिकट में लेने में दिक्कत होने पर टिकट लेकर भीतर आ सके।

चित्रकारी का बेजोड़ नमूना भी यहां देखने को मिला। रवि नामक व्यक्ति ने मैत्रीबाग के गेट के करीब ही इसे बनाया। यहां आने वाले जिस भी पर्यटक की नजर पड़ी, वह कुछ देर ठहर ही गया। मैत्रीबाग के नौका विहार में पर्यटकों का पूरे दिन रेला लगा रहा। यहां बच्चों के साथ-साथ बड़े भी नौका विहार का लुत्फ उठाने पहुंचे थे। मैत्रीबाग के मिनी ट्रेन में भी सुबह से ही भीड़ रही। यहां मिनी ट्रेन में बच्चों के साथ बड़े भी चक्कर लगा रहे थे। मिनी ट्रेन का रंग-रोगन नहीं किया गया है। इस वजह से लोगों का आकर्षण इसको लेकर कम रहा।

सांभर को छूने के लिए बेताब

पर्यटकों को देखकर सांभर उनके करीब आने की कोशिश करता है। लोगों के हाथ में चारा है, यह देखकर कई बार घेरा के करीब तक सांभर पहुंच जाता है। ऐसा ही नए साल के पहले दिन भी देखने को मिला।

सिंघम रहा आकर्षण का केंद्र

सफेद बाघ सिंघम आकर्षण का केंद्र रहा। दोपहर के वक्त बाघ बाड़े में घूम रहे थे, जिसकी वजह से पर्यटकों का जमावड़ा पूरे वक्त केज के आसपास देखने को मिला। पर्यटकों की भीड़ अधिक हो जाने की वजह से मगर पानी के भीतर गया, तो फिर वापस बाहर नहीं निकला। मैत्रीबाग में ईमू बर्ड के अंडे को देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ लग गई। इतने बड़े अंडे लोग और करीब से देखना चाहते थे।

Published on:
02 Jan 2025 01:15 pm