नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त केएल चौहान के फरमान से शहर की सफाई करने वाले कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
भिलाई. नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त केएल चौहान के फरमान से शहर की सफाई करने वाले कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। आयुक्त कार्यालय से गुुरुवार को आदेश जारी हुआ है। जिसमेंं यह कहा गया है कि निगम में पदस्थ कर्मचारी डे्रस कोड में नजर नहीं आए, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिविल डे्रेस में ड्यूटी करने पर उस दिन का वेतन काट देने की चेतावनी भी दी गई है।
सिविल सेवा आचरण नियम के अंतर्गत कार्रवाई
आयुक्त चौहान का कहना है कि निगम में पदस्थ तृतीय और चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों को वर्दी दी जाती है। साथ ही वर्दी धुलाई भत्ता भी दिया जाता है। इसके बावजूद कर्मचारी डे्रेस कोड का पालन नहीं करते जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ सिविल सेवा आचरण नियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
जोन कमिश्नर्स के नाम जारी किया आदेश
निगम आयुक्त चौहान ने सभी विभाग प्रमुख और जोन कमिश्नर के नाम आदेश जारी किया है। आदेश में सभी अधीनस्थ कर्मचारियों को डे्रेस कोड का सख्ती से पालन कराने कहा है। जिस दिन कर्मचारी डे्रस पहनकर नहीं आते हैं। उस दिन उनकी अनुपस्थिति दर्ज करने और ऐसे कर्मचारियों की सूची बनाकर तत्काल सामान्य प्रशासन विभाग को उपलब्ध कराने कहा गया है।
आदेश की अवहेलना पड़ सकता है भारी
आदेश की अवहलेना अधिकारियों को भारी पड़ सकता है। आयुक्त ने अधिकारियोंं को आगे से सभी कर्मचारियों को डे्रस कोड का पालन कराने कहा है। हर दिन विभाग प्रमुख को डे्रेस कोड की जांच करने के निर्देश दिए हैं। जिस दिन कर्मचारी डे्रेस कोड में नजर नहीं आए। उस दिन उनके खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा करने की बात कही है। उन्होंने स्वयं निगम और जोन कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण करने की जानकारी दी है। निरीक्षण के दौरान कर्मचारी सिविल डे्रस पहने हुए नजर नहीं आने पर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।