भिलाई

ब्वायफ्रेंड के साथ रात में घूमने निकली महिला से पुलिस कांस्टेबल ने किया बलात्कार, दोस्तों के साथ गिरफ्तार

रात में अपने ब्वायफ्रेंड के साथ घूमने निकली एक महिला के साथ पुलिस कांस्टेबल ने बलात्कार किया। आरोपी कांस्टेबल ने महिला को डरा धमकाकर शिकायत नहीं करने की हिदायत दी थी।

less than 1 minute read
Oct 19, 2021
ब्वायफ्रेंड के साथ रात में घूमने निकली महिला से पुलिस कांस्टेबल ने किया बलात्कार, दोस्तों के साथ गिरफ्तार

दुर्ग. रात में अपने ब्वायफ्रेंड के साथ घूमने निकली एक महिला के साथ पुलिस कांस्टेबल ने बलात्कार किया। आरोपी कांस्टेबल ने महिला को डरा धमकाकर शिकायत नहीं करने की हिदायत दी थी। महिला किसी तरह थाने पहुंची और अपने साथ हुए बलात्कार की घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना कचांदुर के भाठा मैदान में 12 अक्टूबर 2021 की रात करीब 9.30 बजे की है।

पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार
पीडि़त महिला अपने ब्वायफ्रेंड के साथ घूमने गई थी। इसी बीच आरक्षक तिलक बंछोर और उसके दोस्तों ने महिला को घेर लिया। कांस्टेबल ने वर्दी का रौब दिखाकर डरा धमका कर उसके साथ बलात्कार किया। युवती की शिकायत पर आरोपी आरक्षक और उसके दो साथियों के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने पुलिस को बताया कि आरक्षक ने उसके साथ जबरदस्ती की और उसके दो साथी दूर में खड़े होकर निगरानी कर रहे थे। ताकि किसी की नजर उन पर न पड़े।

आरक्षक को कर दिया गया निलंबित
इस मामले में शिकायत मिलने पर पुलगांव थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया। इसके बाद आरक्षक तिलक बंछोर, निवासी कचांदुर, जेवरा सिरसा और उसके साथी मुकेश साहू निवासी कचांदुर, जेवरा सिरसा, विकास वर्मा निवासी कचांदुर, जेवरा सिरसा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर प्रस्तुत किया। सीएसपी ने बताया कि विभागीय कार्रवाई करते हुए आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

Published on:
19 Oct 2021 01:21 pm
Also Read
View All