भिलाई

Durga Pooja 2024: दुर्गा पूजा के लिए तैयारियां तेज, भक्तों को देखने मिलेगा डिज्नीलैंड…

Durga Pooja 2024: इस बार दुर्गा पूजा में भक्तों को डिज्नी लैंड देखने को मिलेगा। इसके लिए पंडाल तैयार किया जा रहा है। इस मैदान में 3 से 12 अक्टूबर तक धार्मिक और सांस्कृतिक महोत्वस मनाया जाएगा।

less than 1 minute read
Sep 23, 2024

Durga Pooja 2024: भिलाई सेक्टर-7 मैदान में हर साल की तरह इस वर्ष भी दुर्गापूजा और दशहरा की तैयारी की जा रही है। इस बार दुर्गा पूजा में नए थीम पर समिति काम कर रही है। भक्तों को यहां डिज्नी लैंड देखने को मिलेगा। इसके लिए पंडाल तैयार किया जा रहा है। इस मैदान में 3 से 12 अक्टूबर तक धार्मिक और सांस्कृतिक महोत्वस मनाया जाएगा।

दशहरा मैदान में चल रही तैयारी

श्री दुर्गा पूजा व दशहरा समिति के अध्यक्ष चन्ना केशवलू ने बताया कि युवा खेल व सांस्कृतिक मंडल, भिलाई ने श्री दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व की तैयारी शुरू कर दी है। इस साल भिलाई के सेक्टर-7 हाईस्कूल, दशहरा मैदान में कार्य₹म किया जा रहा है। इस वर्ष भक्तों और दर्शकों को अद्वितीय अनुभव देखने को मिलेगा।

गरबा और रास डांडिया का होगा कार्यक्रम

उन्होंने बताया कि डिज्नी लैंड थीम पर पंडाल को सजाया जा रहा है। इस पंडाल में परंपरा और आधुनिकता का संगम देखने को मिलेगा। 3 से 10 अक्टूबर तक हर दिन गरबा और रास डांडिया कार्य₹म करवाया जाएगा। इसमें शामिल होने वाले संगीत की धुन पर थिरकते नजर आएंगे। इसके अलावा मेला और फूड स्टाल्स भी लगाया जा रहा है। इसके साथ-साथ मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर भक्त आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे।

Updated on:
23 Sept 2024 02:42 pm
Published on:
23 Sept 2024 02:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर