भिलाई

PM मोदी के लिए छह लेयर में सुरक्षा घेरा, 5 हजार जवान होंगे तैनात, आम से लेकर खास सबका वैरीफिकेशन

14 जून को भिलाई दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए पुलिस जवानों के कड़े पहरे में मंच व पांडाल निर्माण का काम तेजी चल रहा है।

3 min read
Jun 06, 2018
PM मोदी के लिए छह लेयर में सुरक्षा घेरा, 5 हजार जवान होंगे तैनात, आम से लेकर खास सबका वैरीफिकेशन

भिलाई. 14 जून को भिलाई दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए पुलिस जवानों के कड़े पहरे में मंच व पांडाल निर्माण का काम तेजी चल रहा है। जवानों की तैनाती के अलावा निगरानी के लिए जगह-जगह खंभे और पेड़ों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सिविक सेंटर से लेकर सभा स्थल, जयंती स्टेडियम और भिलाई निवास के सामने मैदान जहो हेलीपेड बन रहा है, के चप्पे-चप्पे पर अभी से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं।

सभा स्थल से ट्री एवेन्यू और सिविक सेंटर की ओर के सभी एप्रोच रोड पर बेरिकेड्स लगाकार आवाजाही रोक दी गई है। सभा स्थल और आसपास एक-चार के बल (एक प्रधान आरक्षक और चार जवानों ) की लगभग दस टुकड़ी लगी हुई है।

मैदानों व सड़कों पर तैनात जवान जिनमें कई सिविल ड्रेस में भी हैं, किसी भी राह चलते लोगों को रोककर पूछताछ भी कर रही है। सीसीटीवी कैमरे के लिए एक तंबू में कंट्रोल रूम बनाया गया है जहां टेक्रीकल एक्सपर्ट और जवान चौबीसों घंटे लगातार बारी-बारी से मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

१० जून को एसपीजी की टीम पूरे सभा स्थल, हेलिपेड और भिलाई इस्पात संयंत्र के भीतर वे स्थान जहां मोदी जाएंगे, को अपने नियंत्रण में ले लेगा। एसपीजी के आने से पहले ही सभा स्थल की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद जहां भी बदलाव की आवश्यकता होगी एसपीजी के निर्देशन में तत्काल किया जाएगा। 5000 पुलिस बल के घेरे में रहेगा शहर- 14 जून को कार्यक्रम के दिन पूरा शहर 5000 से भी ज्यादा पुलिस बल के घेरे में रहेगा। 18 जगह बेरिकेड्स लगाकर शहर के सभी मेन व एप्रोच रोड को सील कर दिया जाएगा।

सील की जाएगी जिले की सीमा
एसएसपी डॉ. संजीव शुक्ला ने बताया कि प्रधान मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो। इसके लिए एएसपी रैंक के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। डीएसपी रैंक के अधिकाारियों की तैनाती की गई है। आने वाले दो चार दिन में जिले की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी जाएगी। १४ जून को पूरे सीमा को सील कर दिया जाएगा।

टाउनशिप में हो रहा वेरिफिकेशन
शहर के होटल, शॉपिंग माल पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पिछले दो तीन दिनों से शहर के विभिन्न होटलों की जांच की जा रही है। शहर के विभिन्न जगहों पर नाकेबंदी कर वाहनों की तलाशी ली जा रही है। टाउनशिप के आवासों में भी पुलिस की टीम घर-घर जाकर वेरिफिकेशन कर रही है। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने भी तैयारी शुरू कर दी है।

संयंत्र के मेन गेट की ओर जाने वाले रास्ते के दोनों ओर की दीवार का रंग-रोगन किया जा रहा है। मेनगेट चौक को भी प्रबंधन ने कलर किया है। इसके साथ-साथ बोरिया गेट के रास्ते में भी सफाई और रंग-रोगन का काम किया जा रहा है। पीएम के लिए मेनगेट व बोरिया गेट दोनों ही रास्तों को तैयार कर रखा जा रहा है। फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग के दोनों ओर सफाई का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा। इसके अलावा इस रास्ते की मरम्मत की जाएगी।

इसलिए आ रहे हैं पीएम
मोदी यहां 17,266 करोड़ की लागत से भिलाई इस्पात संयंत्र की विभिन्न आधुनिक एवं विस्तारित इकाइयों को राष्ट्र के नाम समर्पित करेंंगे। साथ ही कुटेलाभाठा में प्रस्तावित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) की भी आधारशिला रखेंगे। इसके बाद वे जयंती स्टेडियम के सामने जनसभा को संबोधित करेंगे।

सुरक्षा के लिए पहुंचने लगी टीम
पीएम मोदी की सभा की सुरक्षा को लेकर पुलिस व सुरक्षा बलों की हर प्रकार की टुकड़ी यहां पहुंचने लगी है। बम व डॉग स्क्वॉड दस्ता मंगलवार को सभा स्थल पर पहुंच गया। सभा स्थल के चारों तरफ ६ लेयर में सुरक्षा घेरा बनाया गया है। अलग-अलग गैलरी में लोगों के प्रवेश व बैठने की व्यवस्था की जा रही है। मैदान में आम लोगों के प्रवेश पर अभी से रोक लगा दिया गया है।

Updated on:
13 Jun 2018 01:46 pm
Published on:
06 Jun 2018 11:13 am
Also Read
View All