
भिलाई .राहुल गांधी शुक्रवार को रविशंकर स्टेडियम में संभाग के 10 हजार बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद के बाद शाम 4.30 बजे उतई तिराहा स्थित गांधी प्रतिमा में माल्यार्पण करने जाएंगे। यह पांच मिनट का कार्यक्रम होगा। यहां से सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पटेल चौक जाएंगे। यह भी पांच मिनट का होगा। फिर यहीं से उनका रोड शो शुरू हो जाएगा। ट्रैफिक डीएसपी सतीश कुमार ठाकुर ने बताया कि रविशंकर स्टेडियम से निकलने के ५ मिनट पहले शहर के रोड को ब्लॉक कर दिया जाएगा।
यहां पांच मिनट पहले रोड ब्लॉक
पटेल चौक से 4.40 बजे उनका काफिला रायपुर के लिए निकलेगा। इसके 5 मिनट पहले नेशनल हाइवे को एक तरफ से बंद कर दिया जाएगा। एक साइट से टू वे कर दोनों तरफ से आवागमन सुचारू रूप से चलता रहेगा। नेहरू नगर चौक पर रोड शो करते राहुल गांधी जब नेहरू नगर चौक पहुंचेंगे उनके पहुंचने के पांच मिनट पहले चौक पर सभी तरफ से आवाजाही रोक दी जाएगी। काफिला आगे बढ़ते ही एक तरफ से आवाजाही शुरू की जाएगी।
इसी तरह सुपेला चौक और पावर हाउस पर भी उनके पहुंचने के पांच मिनट पहले आवाजाही रोक दी जाएगी। राहुल गांधी पावर हाउस चौक में बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। फिर चरोदा कुम्हारी होते रायपुर पहुंचेंगे।
ऐसा रहेगा दुर्ग भिलाई में राहुल गांधी का शेड्यूल
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। नेशनल हाइवे पर एक तरफ का रोड तीन घंटे बंद रहेगा, वहीं हेलीपैड से रविशंकर स्टेडियम और फिर वहां से भिलाई होते हुए कुम्हारी जाते समय के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। फोरलेन पर शाम चार बजे से तीन घंटे तक एक तरफ ही आवजाही होगी। नेशनल हाइवे से वे रोड शो करते हुए शाम 7.30बजे रायपुर पहुंचेंगे। राहुल का काफिला जब चौक-चौराहों पर पहुंचेगा तब रोड को दोनों तरफ को ब्लॉक कर दिया जाएगा। काफिला के आगे बढ़ते ही चौक-चौराहों से एक तरफ का ब्लाक खोल दिया जाएगा। उनके हेलीपेड पर उतरने व सर्किट हाउस से कार्यक्रम स्थल रविशंकर स्टेडियम रवानगी के समय भी १५-१५ मिनट के रोड पर आवाजाही रोक दी जाएगी।
हेलीपैड से 5 मिनट में सर्किट हाउस
राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से दोपहर 1.20 बजे प्रथम बटालियन हेलीपैड पर उतरेंगे। पांच मिनट स्वागत सत्कार के बाद वे 1.25 बजे सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे। हेलीपेड से रवानगी के पांच मिनट पहले 15 मिनट के लिए सर्किट हाउस तक रोड ब्लॉक कर दिया जाएगा।
सर्किट हाउस से स्टेडियम तक
एएसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि सर्कि ट हाउस में राहुल गांधी 1 घंटे 2० मिनट रुकेंगे। यहां से 2.25 बजे कार्यक्रम स्थल रविशंकर स्टेडियम जाएंगे। वे 2.30 बजे स्टेडियम पहुंचेंगे। इस बीच भी उनके रवानगी के पांच मिनट पहले से 15 मिनट के लिए सर्किंट हाउस से स्टेडियम तक रोड ब्लॉक किया जाएगा।