दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के आला अफसर बुधवार की सुबह 9.30 बजे इंस्पेक्शन के लिए नेहरू नगर रेलवे फाटक आना था।
भिलाई. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के आला अफसर बुधवार की सुबह ९.३० बजे इंस्पेक्शन के लिए नेहरू नगर रेलवे फाटक आना था। इससे पहले रेलवे के अधिकारी कर्मचारियों की हर चीज को दुरुस्त करने में जुटे हुए थे। कोई नेहरू नगर रेलवे फाटक पर ट्रैक के बीच बिखरे पड़े गिट्टियों को एकत्र कर रहे थे।
कुछ लोग बिजली के पोल पर चढ़ी पौधों की बेलाओं की सफाई कर रहा था। खराब स्लीपर को निकालकर नए लगाए जा रहे थे। पटरी के सिग्नल कनेक्टर पर पेंट चढ़ाया जा रहा था, तो वही इंजीनियर अंडरब्रिज के बॉक्स की नापजोख कर रहे थे। ताकि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जीएम और रायपुर रेलवे मंडल के डीआरएम को यह न लगे कि यहां पर कोई दिक्कत है।
नेहरू नगर पहुंचे। वहां अंडरब्रिज और निर्माणाधीन एलशेप की प्रगति की जानकारी लेंगे। सिरसा गेट अंडरब्रिज, रेलवे लाइन ३३ और ३४ के बीच वैगन रूकेगी। जहां वे रेलवे लाइन के बारे में अधिकारियों से चर्चा करेंगे।
रेलवे पोर्शन के लिए ठेकेदार तय नहीं
नेहरू नगर रेलवे फाटक के ऊपर ब्रिज निर्माण का निविदा की प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो पाई है। राजनांदगांव सेतू संभाग दो बार निविदा बुलाई जा चुकी है। लेकिन एसओआर से अधिक होने की वजह से शासन ने ठेका नहीं दिया। पुणे की घई कंस्ट्रक्शन ने 56 फीसदी अधिक में ऑफर दिया था।
जिसे लोक निर्माण विभाग ने निर्धारित अधिकतम एसओआर 35 फीसदी से 21 फीसदी अधिक होने की वजह से री टेंडर किया हैै। तीसरी बार तीन एजेंसिंयों की निविदा आई है। इनके ऑफर रेट को निविदा कमेटी ने निगोसिएशन के लिए शासन को भेजा है। १-२ दिन में रेट क्लीयर होने के बाद रेलवे पोर्शन में पिल्लर निर्माण शुरू होगा।