26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां टॉयलेट करने के बाद बटन दबाना न भूलें..वरना हो जाएंगे हम सबसे पीछे

कलेक्टर ने यह सार्वजनिक शौचालयों में रनिंग वाटर एवं बिजली की सुविधा सुनिश्चित करने निर्देश दिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 20 Dec 2017, 11:42 AM IST

patrika

राजनांदगांव. नगर के सार्वजनिक शौचालयों में फीडबैक मशीन लगेंगे। फीडबैक मशीन में तीन रंगों के बटन होंगे। यदि यूजर ने लाल दबाया तो इसका मतलब होगा शौचालय में साफ सफाई एवं पानी-बिजली की व्यवस्था बुरी है। यदि नीला दबाया तो व्यवस्था सामान्य है और हरा दबाया तो साफ. -सफाई अच्छी मानी जाएगी।

कलेक्टर ने यह सार्वजनिक शौचालयों में रनिंग वाटर एवं बिजली की सुविधा सुनिश्चित करने निर्देश दिए। सभी सार्वजनिक शौचालयों में केयर टेकर रखने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने जनवरी में होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण के संबंध में नगरीय निकायों के अधिकारियों की बैठक में कहा कि हर नागरिक को अपने शहर पर गौरव होता है और स्वच्छता सर्वेक्षण के रूप में एक मौका हमें मिल रहा है।

हम स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दें। खुले में कचरा डालने वालों को हतोत्साहित करें। स्वच्छता ऐप डाउनलोड करें। इस मौके पर कलेक्टर ने नगरीय निकाय के अधिकारियों के सभी वर्गों को इस अभियान से जोडऩे के लिए पहल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर स्कूल एवं कॉलेज में स्वच्छता के 10 ब्रांड एम्बेस्डर बनाए जाएंगे तो स्वच्छता के संबंध में जागरूकता फैलाएंगे।

प्लास्टिक डिस्पोजल का उपयोग नहीं
कलक्टर ने कहा कि शासकीय कार्यालय में बैठकों में प्लास्टिक डिस्पोजल का उपयोग नहीं होगा। इस संबंध में आम लोगों और व्यवसायियों को बताया जाएगा। इसके पश्चात इनके उपयोग पर तेजी से कार्रवाई की जाएगी। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश कलक्टर ने दिए। इसके स्लोगन शहर में जगह-जगह सार्वजनिक जगहों पर लिखे जाएंगे। सिनेमा में और केबल में इससे संबंधित शार्ट फिल्में दिखाई जाएंगी। जहां पर लोग कचरा फेंकते हैं वहां रंगोली बनाई जाएगी।

छोटा भीम भी आया प्रचार करने
स्वच्छता अभियान का संदेश छोटा भीम के माध्यम से नगरीय निकाय द्वारा दिया जा रहा है। इस पर हल्के फुल्के अंदाज में कलक्टर ने निगम के अधिकारियों से कहा कि छोटा भीम और बड़ा भीम दोनों आपसे आग्रह करते हैं कि शहर को सुंदर बनाने युद्धस्तर पर जुट जाएं।कलेक्टर ने बताया कि पिछले साल स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर शहर प्रथम स्थान पर आया।

इसके लिए नागरिकों ने बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने खुले में कचरा फेंकने वालों की फ ोटो खींची और इसे निगम को दिया। इसे गंदगी फैलाने वाले तत्व शर्मिंदा हुए। राजनांदगांव जिले में भी नागरिक अपनी पहल से इस शहर को देश का सबसे सुंदर शहर बनाएंगे, ऐसी उम्मीद है। इस मौके पर नगर निगम कमिश्नर अश्विनी देवांगन भी उपस्थित थे।

मंडी में आरंभ होगी कंपोस्टिंग की सुविधा
मंडी में कंपोस्टिंग की सुविधा आरंभ होगी। कलेक्टर ने ऐसे जगहों को चुनने के निर्देश निगम के अधिकारियों को दिए जहां सर्वाधिक भीड़ रहती है। यहां दिन में तीन बार सफाई के निर्देश उन्होंने दिए।

बड़ी खबरें

View All

भिलाई

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग