भिलाई

लव अफेयर पर ताने मारती थी, इसलिए BF के साथ मिल सौतेली मां को सुला दी मौत की नींद

लालबाग थाना क्षेत्र के भाठागांव में एक नाबालिग लड़की द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिल कर सौतेली मां की हत्या करने का मामला सामने आया है।

2 min read
Jun 07, 2018
प्रेम संबंध पर ताने मारती थी इसलिए प्रेमी के साथ मिलकर सौतेली मां को सुला दी मौत की नींद

राजनांदगांव. लालबाग थाना क्षेत्र के भाठागांव में एक नाबालिग लड़की द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिल कर सौतेली मां की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस लड़की व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जांच में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार भाठागांव निवासी 17 वर्षीय युवती ने पार्रीकला निवासी 23 वर्षीय प्रेमी रवि के साथ मिल कर अपने सौतेली मां कांती साहू की गला घोंट कर हत्या कर दिया है।

प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होने से विवेचना
टीआई सुरेश कुमार ध्रुव ने बताया कि बुधवार को भाठागांव निवासी भूषण साहू ने थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी भाभी कांति साहू अपने घर पर मृत अवस्था में पड़ी है और गले में कुछ काले निशान दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट के आधार पर लालबाग पुलिस तत्तकाल मौके पर पंहुची और शव का मुआयने पर प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होने से मामला कायम कर विवेचना शुरु किया। उन्होंने बताया कि पड़ताल से यह बात सामने आई कि मृतिका कांति साहू और उसकी 17 वर्षीय लड़की दोनों ही घर पर रहते थे। मृतिका के पति रूपेंद्र साहू का देहांत हो चुका है।

ये भी पढ़ें

क्या हो रहा है इस नगर में : कुत्ते के बाद बैल के मुंह में फटा बम, पढि़ए पूरी खबर

प्रेमी के साथ भाग गई थी लड़की, मां थी नाराज
टीआई ध्रुव ने बताया कि जांच के दौरान यह पता चला कि लड़की कुछ महीना पहले पार्रीकला निवासी अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी और मां के कहने पर वापस आ गई थी। इसी बात को लेकर मां और सौतेली बेटी में अक्सर विवाद होता था। घटना की रात भी दोनों के बीच झगड़ा होने की बात सामने आने पर पुलिस ने तत्काल लड़की और उसके प्रेमी को थाना लाकर पूछताछ की। इस दौरान दोनों ने हत्या करने की बात कबूल लिया।

प्रेम संबंध की बात पर रोज ताना मारती थी

आरोपी लड़की ने पुलिस को बताया कि मृतका अपने सौतेली बेटी को प्रेम संबंध की बात पर रोज ताना मारती थी और घर से भाग जाने कहती थी। इस बात से तंग आकर दोनों ने मिलकर बीती रात को योजना अनुसार मृतका को सोते स्थिति में रात्रि लगभग 3 बजे गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी प्रेमी द्वारा पुलिस को गुमराह करने के लड़की को उसके कमरे में बंद कर दिया।

ये भी पढ़ें

फर्नेस ऑयल मिलावट के जिस आरोपी को पुलिस चार राज्यों में ढूंढती रही और वह टैंकर बनाते यार्ड में मिला
Published on:
07 Jun 2018 12:10 am
Also Read
View All