नौसेना ने नेवी सेलर के 2,700 पदों की भर्ती के लिए अपने अगस्त 2020 बैच की घोषणा की है। भारतीय नौसेना में (AA& SSR) बनने के इच्छुक युवक आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर आवेदन कर सकते है। (Indian navy job recruitment)
भिलाई. भारतीय नौसेना (Indian Navy)में शामिल होने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका आया है। भारतीय नौसेना (Indian Navy Job) ने सेलर के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। जिसकी सारी जानकारी नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.joinindiannavy.gov.in/) पर अपडेट कर दी गई है। नौसेना ने नेवी सेलर के 2,700 पदों की भर्ती के लिए अपने अगस्त 2020 बैच की घोषणा की है। भारतीय नौसेना में (AA& SSR) बनने के इच्छुक युवक आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर आवेदन कर सकते है। बता दें कि भारतीय नौसेना भर्ती के लिए आवेदन 8 नवंबर से 18 नवंबर 2019 कर सकते है।
पदों की जानकारी
सेलर सीनियर सेकंडरी(SSR): 2,200 पद
सेलर आर्टिफिशर अप्रेंटिस (AA): 500 पद
यह है आवश्यक योग्यता
भारतीय नौसेना में सेलर सीनियर सेकंडरी के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को मैथ्स और फिजिक्स के साथ किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। इनमें से कम से कम एक विषय रसायन विज्ञान / कंप्यूटर / जीव विज्ञान होना जरूरी है।
कैसे होगा चयन
नाविक पदों के लिए भारतीय नौसेना भर्ती कंप्यूटर आधारित परीक्षणों (सीबीटी), पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (पीएफटी) और चिकित्सा परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर आधारित होगी। चुने गए उम्मीदवारों की सैलरी 21,700 से 69,100 तक होगी।
How To Apply For Indian Navy y Sailor Recruitment 2019:भारतीय नौसेना सेलर पोस्ट के लिए ऐसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए सबसे पहले भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर ही Current Opportunities लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
उम्मीदवार अब मांगी गई जानकारी को भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद एप्लिकेशन फॉर्म को भरें और आवेदन फीस का भुगतान करें।
उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।