विवाह समारोह से लौट रहे बाइक सवार कसारीडीह निवासी राहुल धनकर (२८) साल और संतोष यादव (३२) की देर रात मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्ग@Patrika. विवाह समारोह से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने रौंद दिया। इस दुर्घटना में कसारीडीह निवासी राहुल धनकर (२८) साल और संतोष यादव (३२) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना ग्राम कोल्हिापुरी में शुक्रवार की देर रात हुई। मामले में पुलगांव पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विवाह समारोह में ग्राम चंदखुरी गए थे
पुलिस के मुताबिक मृतक युवक पल्सर बाइक से विवाह समारोह में शामिल होने ग्राम चंदखुरी गए थे। रात १०.३० बजे दोनों वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच बालोद दिशा की ओर जा रही ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी। बाइक की स्पीड अधिक होने के कारण अनियंत्रित हो गई। ग्रामीमों का कहना है कि बाइक सवार युवक जैसे ही सड़क पर गिरे उनकी मौत हो गई। दोनों के सिर पर गंभीर चोट आई थी। @Patrika
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस शव को परिजनों को सौपेंगी
@Patrikaघटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलगांव पुलिस को दी थी। महज दो किलोमीटर का सफर तय करने में पुलिस को आधा घंटा लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने रात लगभग ११ बजे शव को मॉरच्युरी पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस शव को परिजनों को सौपेंगी।
शराब के नशे में था ट्रक चालक
ग्रामीणों का कहना है कि ट्रक चालक शराब के नशे में था। दुर्घटना के बाद कुछ देर तक ट्रक चालक रुका रहा फिर वह ट्रक लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को आरोपी ट्रक का नंबर उपलब्ध कराया है। ट्रक नंबर के आधार पर पुलिस चालक की तलाश कर रही है। @Patrika
पुलिस ने मोबाइल से की शव की शिनाख्त
@Patrika पुलिस ने शव की शिनाख्त मोबाइल से की। युवकों के पास मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। रात लगभग १२ बजे परिजन थाने पहुंचकर शव की पहचान की। बाइक व मोबाइल को देखकर पुलिस को बताया कि शव राहुल व संतोष का है।