CG News: त्योहारों का सीजन नजदीक होने के कारण इस समस्या का समाधान त्वरित रूप से जरूरी था। इसे देखते हुए महापौर अल्का बाघमार ने मंत्री गजेंद्र यादव से उनके निवास में मुलाकात कर राशि की मांग की।
CG News: शहर में लंबे समय से प्रकाश व्यवस्था की समस्या बनी हुई थी। वार्डों और मुय मार्गों पर कई जगहों पर स्ट्रीट लाइटें खराब है, जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। त्योहारों का सीजन नजदीक होने के कारण इस समस्या का समाधान त्वरित रूप से जरूरी था। इसे देखते हुए महापौर अल्का बाघमार ने मंत्री गजेंद्र यादव से उनके निवास में मुलाकात कर राशि की मांग की।
इस पर मंत्री ने त्वरित रूप से 40 लाख की मंजूरी देते हुए प्रस्ताव शासन को भेजा। इस दौरान महापौर ने मंत्री को बताया कि निगम क्षेत्र में बड़ी संया में स्ट्रीट लाइटों को बदलने और नई लाइट लगाने की आवश्यकता है, लेकिन महापौर निधि, पार्षद निधि और निगम मद से इतनी बड़ी राशि की व्यवस्था संभव नहीं है।
महापौर की मांग पर मंत्री ने तुरंत सकारात्मक रुख अपनाया। उन्होंने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल 40 लाख रुपए की राशि स्वीकृत कर शासन को भेज दी। मंत्री ने आश्वासन दिया कि दीपावली के पहले शहर की प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों और वार्डों में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान एमआईसी मेंबर मनोज चंद्राकर भी मौजूद थे।