भिलाई

CG Weather Update: दिसंबर में पड़ रही कड़ाके की ठंड, 9 डिग्री पर पंहुचा तापमान

CG Weather Update: दुर्ग जिले का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इस हिसाब से इस साल का दिसंबर पिछले साल की तुलना में अधिक ठंडा बना हुआ है।

less than 1 minute read
Dec 14, 2024
CG Weather Update

CG Weather Update: उत्तर से आ रही शुष्क हवाओं की मात्रा बढ़ने से दुर्ग जिले में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो गई है। शुक्रवार को दुर्ग जिले का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इस हिसाब से इस साल का दिसंबर पिछले साल की तुलना में अधिक ठंडा बना हुआ है।

मौसम विभाग ने कहा है कि फिलहाल न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री की और गिरावट संभावित है। यानी रातें अभी और ठंडी होने की संभावना है। आउटर में कोहरे की भी शुरुआत हो गई है।

ठंड में हो रहे इजाफे को देखते हुए आने वाले दिनों में दुर्ग जिले की स्कूलों का समय भी बदला जा सकता है। सुबह के समय ठंडी हवाओं को देखते हुए सरगुजा और बस्तर संभाग ने स्कूलों का समय बदला है। मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा तो दिसंबर के आखिर तक समय बदलना तय है।

दिसंबर आखिर और जनवरी की शुरुआत में दुर्ग संभाग में शीतलहर जैसी स्थिति बनने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर से आ रही शुष्क और ठंडी हवाओं में बढ़ोतरी हुई है। इससे बस्तर, सरगुजा और मध्य छत्तीसगढ़ की ठंड में इजाफ हो रहा है।

Updated on:
14 Dec 2024 01:27 pm
Published on:
14 Dec 2024 01:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर