भिलाई

सौतेले पिता और सगी मां ने 4 साल के बच्चे को इतना पीटा फट गई अतड़ियां, मासूम की मौत

Bhilai crime news: पुलिस ने पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 201, 302, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया। आरोपी सौतेला पिता मनप्रीत सिंह और उसकी मां गायत्री साहू को गिरफ्तार जेल भेज दिया।

2 min read
Feb 04, 2024

सौतेला पिता चार साल के बच्चे की जान का दुश्मन बन गया। बच्चे को अपनी कोख से जन्म देने वाली मां भी उसका सहयोग करती रही। क्रूर सौतेले पिता ने बच्चे को लात से इतना मारा कि उसकी आंत फट गई। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 201, 302, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया। आरोपी सौतेला पिता मनप्रीत सिंह और उसकी मां गायत्री साहू को गिरफ्तार जेल भेज दिया।

कुम्हारी टीआई संजीव मिश्रा ने बताया कि यह घटना एक फरवारी को देर रात की है। आरोपी मनप्रीत सिंह दो बच्चों की मां गायत्री साहू को प%ी बनाकर स्टेशन चौक शंकर नगर किराए के मकान में रहता है। गायत्री साहू की यह दूसरी शादी है।

घटना के दिन पेट में लात मारा
गायत्री के पहले पति से बेटी अर्पिता कौर (8 वर्ष) है और बेटा जगदीप सिंह (4 वर्ष) था। दोनों बच्चों को लेकर मनप्रीत सिंह और गायत्री साहू के बीच अक्सर विवाद होता। दोनों बाद में एक हो जाते थे। इधर मनप्रीत अपने सौतेले बेटे जगदीप को पसंद नहीं करता था।

उसके साथ अक्सर मारपीट करता था। ढाई महीने पहले मनप्रीत ने जगदीप के गले में रस्सी बांधकर हाथ से लटका दिया था। मोहल्ले वालों ने देखा तो छोड़कर भाग गया। मोहल्ले के लोगों ने बच्चे के गले से रस्सी खोला और उसे अस्पताल ले गए, तब उसकी जान बची। इस घटना के 10 दिन बाद मनप्रीत ने फिर से बच्चे की बेदम पिटाई की, जिससे उसका होंठ फट गया था। इस पर मकान मालिक ने उसे मकान खाली करवा दिया।


टीआई ने बताया कि मकान खाली कर आरोपी शंकरनगर में किराए से रहने लगा। 31 जनवरी को शाम करीब 6 बजे फिर मनप्रीत सिंह और उसकी प%ी गायत्री साहू अपने बच्चे जगदीप सिंह को बुरी तरह से मार रहे थे। मनप्रीत सिंह हाथ व लात से बच्चे को मार रहा था। तब लोगों ने बीच बचाव किया गया। दूसरे दिन फिर उसे पैर से मारा,जिससे 4 वर्षीय जगदीप की अंतड़ी फट गई। उसकी मौत हो गई। इसका खुलास पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ। तब मामले में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई।

Published on:
04 Feb 2024 03:42 pm
Also Read
View All