भिलाई

पति इतना परेशान करता था कि पत्नी ने आग लगाकर जान देने की असफल कोशिश की

40 प्रतिशत झुलसी महिला को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार शाम 8 बजे की बताई गई है।

2 min read
Jun 05, 2018
Rajnandgaon news
पति इतना परेशान करता था कि पत्नी ने आग लगाकर जान देने की असफल कोशिश की

राजनांदगांव. बालोद जिले के ग्राम जेवरतला निवासी 28 वर्षीय महिला देवकुमारी साहू ने अपने पति के शक करने की वजह से परेशान होकर खुद पर मिट्टी तेल उड़ेलकर आग लगा ली है। 40 प्रतिशत झुलसी महिला को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार शाम 8 बजे की बताई गई है। महिला के मायके वालों ने पति पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत पुलिस में किए जाने की बात कही है। उक्त महिला का मायका राजनांदगांव जिले का ग्राम खुटेरी (सोमनी) है।

2010 में देवकुमारी की शादी जेवरतला निवासी डामेश्वर से
महिला के पिता मंगलू राम साहू ने बताया कि उन्होंने 2010 में अपनी बेटी देवकुमारी की शादी जेवरतला निवासी डामेश्वर से की थी। दामाद कृषि मजदूरी करता है। शराब पीने का आदी है। शादी के दो साल बाद ही शराब पीकर बेटी के चरित्र पर संदेह करते हुए मारपीट करता था। बेटी ने इसकी शिकायत की थी। विवाद के चलते कुछ दिन बाद बेटी ग्राम खुटेरी लौट आई। यहां करीब चार साल तक रही। महिला के दो बेटे हैं।
सामाजिक पदाधिकारियों ने दोनों पक्षों में समझौता कराया था
पति-पत्नी में आए दिन विवाद और मारपीट को लेकर सामाजिक बैठक भी हुई थी। सामाजिक पदाधिकारियों ने दोनों पक्षों में समझौता कराकर दिसंबर 2017 में बेटी को जेेवरतला पहुंचाया था। समझौते के छह मीहने बाद भी पति के स्वभाव में बदलाव नहीं होने पर उसने आत्मघाती से कदम उठा ली। महिला के पिता ने कि बेटी ने रविवार को घर में ही खुद पर मिट्टी तेल उडेलकर आग लगा ली थी।

शराब के नशे में मारपीट करता था

उसके देवर ने तत्काल कंबल डालकर आग में बुरी तरह झुलसने से बचा लिया। महिला की पीठ व हाथ बुरी तरह झुलस गई है। महिला के मायके वालों ने कहा कि दामाद उनकी बेटी के चरित्र पर संदेह करते हुए शराब के नशे में मारपीट करता था। इसी से परेशान होकर उनकी बेटी ने आत्महत्या का असफल कोशिश की है। फिलहाल पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।

Published on:
05 Jun 2018 05:58 pm