भिलाई

Breaking: पति काम करने गया था इधर पत्नी ने एक साल की मासूम बेटी के साथ उठा लिया खौफनाक कदम

अमलेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव खुड़मुड़ा में बीती रात एक महिला ने अपनी बच्ची के साथ आत्मदाह करने की कोशिश की।

2 min read
Jan 18, 2018

भिलाई. अमलेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव खुड़मुड़ा में बीती रात एक महिला ने अपनी बच्ची के साथ आत्मदाह करने की कोशिश की। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना में एक साल की मासूम बुरी तरह झुलस गई। अमलेश्वर थाना प्रभारी रिचा मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही बच्ची को उपचार के लिए रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसके हालत नाजुक बने हुए है।

खुद पर उड़ेल लिया मिट्टी का तेल
खुड़मुड़ा निवारी मृतिका जानकी ने एक साल की मासूम बच्ची के साथ बुधवार-गुरुवार की दरम्यिानी रात खुद पर मिट्टी तेल उड़ेलकर आग लगा लिया था। घर से आग की लपटे निकलते देख पड़ोसी दौड़े। इतने वक्त में मृतिका लगभग 90 फीसदी जल चुकी थी। घटना स्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें

शर्मसार हुई मानवता: नहीं मिला एंबुलेंस, ठेले पर लादकर पति के शव को घर ले गई पत्नी

घरेलू विवाद बताई जा रही वजह

आत्मदाह करने वाली मृत महिला का पति घटना के वक्त रायपुर में काम करने गया था। वहीं सास-ससुर घर पर ही थे। पुलिस ने बताया कि मृतिका का पति तुलामान सुनकर का बयान दर्ज कर लिया गया है। शव का पंचनामा करके उसे पाटन सीएचसी रवाना कर दिया गया है। जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। इस मामले में मर्ग कायम

नहीं छोड़ा सुसाइडल नोट
खुद को आग लगाने वाली विवाहिता ने आत्मदाह करने से पहले कोई भी सुसाइडल नोट नहीं छोड़ा है। पुलिस ने परिजनों से गहरी पूछताछ की है। इसके बाद भी अभी तक कोई भी तथ्य निकलकर सामने नहीं आया है। मां के साथ झुलसे बच्चे की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

सदमे में पूरा परिवार
मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि तीन साल पहले वह बहू बनकर उनके घर में आई थी। एक वर्ष का बच्चे के साथ दिन हंसी-खुशी कट रहे थे। अचानक आत्महत्या करने से वे सदमे में है।

ये भी पढ़ें

CG Impactful News: 3 करोड़ की लागत से बने स्वीमिंग पूल से हटेगी कालिख, महापौर और कलेक्टर ने की पहल

Updated on:
18 Jan 2018 01:34 pm
Published on:
18 Jan 2018 01:26 pm
Also Read
View All