रायपुर . छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई है। फिर एक शव को एंबुलेंस नसीब नहीं हुआ। दरअसल, ताजा मामला रायपुर का है।
गुरुवार सुबह एक पत्नी को एंबुलेंस न मिल पाने के कारण अपने पति के शव को ठेले पर लादकर जे जाना पड़ा। पत्नी ने बताया कि उसने मुक्तांजलि से संपर्क किया था, लेकिन किसी कारण से नहीं मिल पाई। वहीं उसके पास इतने पैसे नहीं थे कि किसी अन्य एंबुलेंस के जरिए शव को ले जा सके।
बतादें कि इस तरह की यह पहली घटना नहीं है, इससे पहली भी देश के अलग-अलग इलाकों से एेसा मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटनाएं सामने आती रही हैं।