भिलाई

नाबालिग लड़की का किडनैप कर ले गया बाहर, 4 महीने तक कई बार किया दुष्कर्म, मामले का ऐसा हुआ खुलासा

Bhilai Crime News: भिलाई से 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। एक युवक ने किशोरी का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया।

less than 1 minute read
Jun 16, 2023
Kidnapped a minor girl and took her outside, raped her many times for 4 months, this is how the case was revealed
किशोरी का किडनैप कर किया बलात्कार

Cg Crime News: भिलाई से 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। एक युवक ने किशोरी का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया। इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा हैं।

भिलाई नगर टीआई राजेश साहू ने बताया कि यह घटना फरवरी 2023 की घटना है। आरोपी टिकेश्वर बंधु मजदूरी का काम करता है। इसी दौरान युवक किशोरी का अपहरण कर उसे साथ में रायपुर ले गया। बता दें कि आरोपी 4 महीने से रायपुर में किशोरी को अपने साथ लेकर रह रहा था। जहां उसने किशोरी (cg crime news) को जान से मारने की धमकी देते हुए बलात्कार किया।

इतना ही नहीं वह पीड़िता को अपने साथ जबरदस्ती रखा और उसके साथ शीरीरिक संबंध बनाता रहा। इस बीच आरोपी ने अपना मोबाइल चालू कर लिया। सर्विलांस में मोबाइल लगाया गया था। जिसमें आरोपी का लोकेशन रायपुर में मिला। तत्काल लोकेशन मिलने पर भिलाई पुलिस की एक टीम रायपुर रवाना हुई।

जिसके बाद पुलिस ने पहले आरोपी के चंगुल से किशोरी को अपनेे कब्जे में लिया और आरोपी टिकेश्वर को गिरफ्तार किया। पुलिस (bhilai crime news) ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

Published on:
16 Jun 2023 04:16 pm