भिलाई

#Cg Assembly Election 2018 : इस भाजपा नेता को प्रदेश अध्यक्ष ने दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता

बेमेतरा जिले के थान खम्हरिया क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता बसंत अग्रवाल को प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी से निकाल दिया गया है। बीजेपी ने अनुशासनहीनता के आरोप के चलते उसे भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Oct 2018, 6:59 PM IST
#cgelection2018
इस भाजपा नेता को प्रदेश अध्यक्ष ने दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता

भिलाई/बेमेतरा@Patrika. बेमेतरा जिले के थान खम्हरिया क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता बसंत अग्रवाल को प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी से निकाल दिया गया है। बीजेपी ने अनुशासनहीनता के आरोप के चलते उसे भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से निष्कासन आदेश जारी

राजधानी रायपुर स्थिति भारतीय जनता पार्टी कार्यालय की ओर जारी निष्कासन आदेश में बताया गया है कि बसंत अग्रवाल के खिलाफ लगातार अनुशासनहीनता की शिकायतें मिल रही है। उनके पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी की छवि धूमिल हो रही थी। पार्टी के आला नेताओं तक शिकायतें पहुंचने के बाद प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने तत्काल प्रभाव से उसे पार्टी से निष्कासित करने का आदेश जारी किया गया है।

कुछ महीनों से उनके खिलाफ शिकायतें

आपको बात दें कि हॉल ही में क्षेत्र के विधायक और संसदीय सचिव लाभचंद बाफना के साथ एक कार्यक्रम में मंच पर ही विवाद से संबंधित वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो को पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने वायरल कर पार्टी के भीतर अंदरूनी गुटबाजी का माखौल उड़ाया था। इससे पार्टी की छवि पर विपरीत असर पड़ा था। बसंत अग्रवाल लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे हैं। लेकिन कुछ महीनों से उनके खिलाफ शिकायतें पार्टी नेताओं को मिल रही थी। जिसके बाद चुनाव से पहले ही उसे पार्टी से निकाल दिया गया।

Published on: