वैशाली नगर थाना टीआई वीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिली जिसके बाद घायल छोटे भाई को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। प
भिलाई. मिनी इंडिया भिलाई में दो भाईयों के बीच घर बेचने को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। शराब के नशे और आवेश में आकर बड़े भाई ने छोटे भाई की लकड़ी के फट्टे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना भिलाई के राजीव नगर की है। वैशाली नगर थाना टीआई वीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार देर रात घटना की सूचना मिली जिसके बाद घायल छोटे भाई को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। परिजनों की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंची थी।
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वैशाली थाना पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी बड़े भाई विकास सिंह उर्फ लक्की सिंह उम्र 29 साल को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मृतक छोटे भाई 26 वर्षीय आकाश सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों के बीच पुश्तैनी मकान को बेचने को लेकर अक्सर विवाद होता था। यही हत्या की मूल वजह बनी। आरोपी और मृतक दोनों शराब के नशे में एक दूसरे से विवाद कर रहे थे। इसी बीच बड़े भाई ने लकड़ी से फट्टे से छोटे भाई के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल छोटे भाई को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।