मुख्यमंत्री सहित राजनांदगांव जिले के छह विधानसभा प्रत्याशियों के नामांकन व चुनावी कार्यक्रम में पहुंच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को चौथी बार सरकार बनाने भगवान हनुमान बनकर जुट जाने का आह्वान किया।
राजनांदगांव@Patrika. मुख्यमंत्री सहित राजनांदगांव जिले के छह विधानसभा प्रत्याशियों के नामांकन व चुनावी कार्यक्रम में पहुंच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को चौथी बार सरकार बनाने भगवान हनुमान बनकर जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ में विकास कार्य के लिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को श्रेय दिया और कहा कि छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य से अब विकसित राज्यों की श्रेणी में ला खड़ा किया है। जिला सहित पूरे राज्य में हुए विकास कार्यों को भाजपा व डॉक्टर रमन के दूरगामी सोच का परिणाम बताया। उन्होंने कांगे्रस पार्टी की नीतियों व राहुल गांधी पर भी कड़ा प्रहार किया।
शीतला मंदिर पहुंचकर माता का आशीर्वाद लिए
@Patrika इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह योगी आदित्यनाथ के साथ हेलीकाप्टर से राजनांदगांव पहुंचे। पुलिस लाइन में उतरने के बाद वे नामांकन के लिए सीधे कलक्टोरेट पहुंचे। नामांकन पर्चा दाखिला करते ही वे शीतला मंदिर पहुंचकर माता का आशीर्वाद लिए। इसके बाद पूरे लाव-लश्कर के साथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करने म्युनिस्पल स्कूल मैदान पहुंचे। उनके साथ जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सहित पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे।
यूपी ने छत्तीसगढ़ मॉडल को अपनाया
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ये भी कहा कि जब वे मुख्यमंत्री बने तो उनके सामने में अपने राज्य के किसानों को बेहतर सुविधा व माहौल देना पहली प्राथमिकता थी। ऐसे में पार्टी अध्यक्ष से इस मसले पर उन्होंने चर्चा की, तो उन्होंने छत्तीसगढ़ में किसानों की उपज खरीदने बनाई गई व्यवस्था को अपनाने कहा। उन्होंने यहां टीम भेजकर प्रक्रिया को समझा और इसी प्रणाली को अपनाकर यूपी के किसानों को खुशहाल बनाया। उन्होंने कहा कि वनांचल में भले ही सीएम को नाम से नहीं जानते हो, लेकिन उन्हें चांऊर वाले बाबा के नाम जरूर जानते हैं।@Patrika
नक्सलवाद और आंतकवाद कांग्रेस के पाप का परिणाम
@Patrikaयूपी सीएम मंच से कांग्रेस व पार्टी अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब देश में कोई समस्या होती है, तो राहुल गांधी अपनी ननिहाल इटली भाग जाते हैं। कुछ लोगों को देश में हो रहा विकास अच्छा नहीं लग रहा। कश्मीर में जाकर वहां की आजादी की बात करते हैं। कांग्रेस आयोध्या विवाद को सुलझाना नहीं चाहती। जाति, क्षेत्र व भाषा के नाम पर देश को बांटकर तुष्टिकरण के आधार पर देश को दंगों की आग में झोंक दिया। ये नक्सलवाद, आंतकवाद व उग्रवाद कांग्रेस के पाप का परिणाम है।
सीएम ने कहा सभी प्रत्याशी रमन सिंह हैं
@Patrika इससे पहले कार्यक्रम को मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि आज यहां खड़े प्रत्याशी कल के विधायक हैं। मेरे सभी प्रत्याशी डॉ. रमन सिंह हैं। कार्यकर्ताओं को राजनांदगांव के सभी विधानसभा जीतकर 65 प्लस में योगदान देने के लिए जुट जाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में डोंगरगढ़ प्रत्याशी सरोजनी बंजारे, खैरागढ़ कोमल जंघेल, डोंगरगांव मधुसूदन यादव, खुज्जी हिरेंद्र साहू और मोहला-मानपुर प्रत्याशी कंचनमाला भुआर्य सहित सांसद अभिषेक सिंह, प्रभारी मंत्री राजेश मूणत, विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, सौदान सिंह सहित स्थानीय पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में मंच पर मौजूद थे।