भिलाई

Doctor का GF के साथ चैट करना नहीं आया भाजपा नेता के बेटे को पसंद , किडनैप कर किया ये हाल

डॉक्टर का अपरहण कर मारपीट करने वाले भाजपा नेता के बेटे को पुलिस घटना के 24 घंटे बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
2 min read
Jun 03, 2018
Love triangle bhilai chhattisgarh
आशिक ने फेसबुक पर किया इश्क का इजहार, तो लड़की के बाप ने जड़ा तमाचा फिर

भिलाई@Patrika. सुपेला के दंत चिकित्सक डॉ. सोहिल जैन और जिला भाजपा के महामंत्री मारकंडेय तिवारी के बेटे एल्डरमैन मनोज तिवारी के बीच विवाद गर्ल फ्रैंड के साथ मोबाइल पर चैटिंग को लेकर हुआ। मनोज इस बात से खफा था कि डॉ. जैन उसकी गर्ल फ्रैंड के साथ चैटिंग करता है। इसी कारण मनोज अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर डॉक्टर को अगवा कर कार में ही उसकी धुनाई करते हुए दो घंटे शहर में घुमाता रहा। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं पाई है। पुलिस की मानें तो आरोपी घटना के बाद फरार हो गया है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

गर्लफ्रैंड से चैटिंग को लेकर मारपीट

सुपेला थाना पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले एक युवती डॉ. जैन के क्लीनिक में अपने दांत का इलाज कराने आई थी। परिचय होने के बाद डॉ. जैन ने युवती के साथ मोबाइल पर बातचीत व चैटिंग शुरू कर दी। मनोज को यह नागवार गुजरा। शुक्रवार को मनोज डॉ. जैन के क्लीनिक पहुंचे। कुछ जरूरी बात करनी है कहकर बाहर बुलवाया इसके बाद कार में जबरन बिठाकर ले गया। बेरिया ने बताया कि मनोज मेरी गर्लफ्रैंड से चैटिंग करता है कहकर कार में ही डॉ. जैन की धुनाई करने लगा।

माफी मांगते हुए वीडियो भी बनाया

सुपेला से कार को टाउनशिप की तरफ ले गए जहां समृद्धि पेट्रोल पंप सेक्टर-2 में अपनी कार में पेट्रोल भरवाया। इसके बाद फिर फाटक पार कर सीधे फरीद नगर स्थित अपने कार्यालय ले गया। टीआई के मुताबिक वहां भी कार्यालय में डॉक्टर को फिर पिटा। इसके बाद मनोज ने मोबाइल पर एक वीडियो बनाया जिसमें डॉ. जैन को अपनी गर्ल फे्रंड के साथ और कभी चैटिंग नहीं करने व इसके लिए माफी मांगने कहा। करीब दो घंटे बाद डॉक्टर को घड़ी चौक के पास लोकर छोड़ दिया।

डॉक्टर का अपरहण कर मारपीट करने वाले भाजपा नेता के बेटे को पुलिस घटना के 24 घंटे बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

Updated on:
04 Jun 2018 12:45 pm
Published on:
03 Jun 2018 11:42 pm