भिलाई

CG Crime: पूरा परिवार मिलकर करता था गांजा सप्लाई, पिता- पुत्र व महिला समेत 4 गिरफ्तार

CG Crime: गांजा तस्करी करने वाले पुरे परिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि मूलत: प्रतापरूद्रपुर थाना तोसरा जिला बालांगीर ओडिशा निवासी है। इंदिरा स्कूल के पीछे किराए के मकान में रहकर गांजा की सप्लाई करता है।
2 min read
Jan 24, 2025
cg news
cg news

CG Crime: वैशाली नगर पुलिस की लगातर कार्रवाई के बावजूद गांजा की सप्लाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। अब पुलिस ने गांजा तस्कर और खरीदार महिला को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी सुखदेव राउत , उसका पुत्र जीतू राउत, दोस्त खिलेन्द्र साहू और महिला शेख इदबू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 300 ग्राम गांजा, 13 हजार 500 रुपए नकद, 2 मोबाइल और एक बाइक जब्त किया है।

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि 22 जनवरी को सूचना मिली इंदिरा गांधी स्कूल के पीछे काशीनाथ के मकान में किराए से रहने वाला व्यक्ति गांजा सप्लाई करता है। वैशाली नगर प्रभारी अमित कुमार अंदानी को कार्रवाई करने निर्देश दिए। उन्होंने अपनी टीम के साथ मौके पर दबिश दी। जहां आरोपी सुखदेव राउत (55 वर्ष ) को गिरफ्तार कर लिया। उसने अन्य आरोपियों का नाम बताया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि मूलत: प्रतापरूद्रपुर थाना तोसरा जिला बालांगीर ओडिशा निवासी है। इंदिरा स्कूल के पीछे किराए के मकान में रहकर गांजा की सप्लाई करता है।

सीएसपी ने बताया कि सुखदेव राउत नीले कलर के बैग के अंदर गांजा को प्लास्टिक के रैपर में लपेट कर रखा था। करीब 1 किलो 200 ग्राम गांजा और 5 हजार रुपए नकद जब्त किया। वह अपने दोस्त खिलेन्द्र साहू और पुत्र जीतू राउत के साथ मिलकर गांजा की अवैध सप्लाई करता है। गांजा को ओडिशा से लाकर दुर्ग और भिलाई में खपाता है। आरोपी की निशानदेही पर खिलेन्द्र साहू और जीतू को गिरफ्तार किया गया।

जीतू के कब्जे से पुड़िया में रैप किया हुआ 772 ग्राम गांजा और उसकी बाइक को जब्त किया गया। आरोपी खिलेन्द्र के कब्जे से 110 ग्राम गांजा और 1500 रुपए नकद जब्त किया गया।

जेवरा सिरसा से गांजा खरीदने आई थी महिला, गिरफ्तार

सीएसपी ने बताया कि आरोपी सुखदेव शातिर है। वह ओडिशा से गांजा लाता है। उस गांजा की पुड़िया बनाकर पुत्र और अपने दोस्त से सप्लाई करवाता है। आरोपी सुखदेव ने पुलिस को बताया कि जेवरा सिरसा निवासी शेख ईदबी पति स्व. हमीद खान (41 वर्ष ) गांजा खरीदने आई थी। वह 61 पुड़िया गांजा कीमत 3 हजार रुपए में खरीदा था। उसी बीच पुलिस ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया। आरोपी शेख ईदबी के कब्जे से प्लास्टिक के झिल्ली में 200 ग्राम गांजा की पुड़िया और 3 हजार रुपए नकद जब्त किया।

Updated on:
24 Jan 2025 11:11 am
Published on:
24 Jan 2025 11:11 am