भिलाई

Weather Update: प्रदेश में अगले दो दिनों तक कहीं हल्की तो कहीं होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी

Weather Update: दुर्ग जिले में भारी बारिश का अनुमान लगाया था, मगर बुधवार को मौसम तंत्र में हुए बदलाव के बाद अब वर्षा का मुख्य क्षेत्र दक्षिण रहने के संकेत दिए गए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Sep 2025, 11:28 AM IST
Weather Update: प्रदेश में अगले दो दिनों तक कहीं हल्की तो कहीं होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी
भारी बारिश (AI Image)

Weather Update: बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में बने निन दाब क्षेत्र के प्रभाव के कारण अगले दो दिनों तक छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश की संभावना है। मंगलवार को मौसम विभाग ने मानसून पट्टी के तहत दुर्ग जिले में भारी बारिश का अनुमान लगाया था, मगर बुधवार को मौसम तंत्र में हुए बदलाव के बाद अब वर्षा का मुख्य क्षेत्र दक्षिण रहने के संकेत दिए गए हैं।

मौसम विभाग ने दुर्ग संभाग में भी मध्यम बारिश का पूर्वानुमान दिया है। हालांकि, मंगलवार की दोपहर में कुछ देर के लिए बूंदाबांदी हुई थी, जिससे लगा था कि बारिश हो सकती है, लेकिन हवा के साथ बादल आगे बढ़ गए। दुर्ग जिले में दिन का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम पारा 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फिलहाल, दुर्ग जिले का मौसम ठंडकभरा है। उमस नहीं है।

Updated on:
3 Sep 2025, 11:28 AM IST
Published on: