
दुर्ग . बहुचर्चित जनशताब्दी ट्रेन हाईजेक के मामले में बचाव पक्ष के अधिवक्ता शब्बीर अहमद अंसारी ने बहस किया। पुलिस की डायरी को आधार बनाते हुए कहा कि ट्रेन में घटना हुई है ऐसी कोई बात पुलिस ने जिक्र नहीं किया है। न ही गवाहों ने बयानों में किसी ने कुछ खुलासा किया है। बहस कार्यवाही न्यायाधीश मंसूर अहमद के न्यायालय में बुधवार को भी चलेगी।
ऐसा कोई भी बिन्दु रेखाकिंत नहीं जिसमें यह सिद्ध हो सके कि आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया
बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने शाम ४ से ५ बजे तक बहस की। अधिवक्ता ने आरोपी पिंकू उर्फ वरुण की ओर से बहस किया। बचाव पक्ष का कहना था कि इस प्रकरण में पुलिस ने ४० गवाहों की सूची प्रस्तुत किया है। जिसका बयान दर्ज किया। वहीं १५० पेज का दस्तावेजी साक्ष्य है। खास बात यह है कि प्रकरण ट्रेन हाईजेक कर उपेन्द्र सिंह उर्फ कबरा को अभिरक्षा से भगाने का है, लेकिन पुलिस ने जांच के दौरान ऐसा कोई भी बिन्दु रेखाकिंत नहीं किया है जिसमें यह सिद्ध हो सके कि पुलिस द्वारा बनाए आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया हो। न ही इस मामले में ट्रेन के अंदर वारदात हुई इस बात का पुलिस के पास कोई प्रमाण नहीं है। इस मामले के मुख्य गवाह साजिद सिद्धकी, विजी राव, वीर सिंह, दीपक ने भी पुलिस की कहानी का समर्थन नहीं किया है।
छह फरवरी 2013 को किया था ट्रेन हाईजेक
बिलासपुर जेल से गैंगस्टर उपेन्द्र सिंह उर्फ कबरा को गवाही सुनवाईमें दुर्गजिला न्यायालय लाया गया था। उपेन्द्र पुलिस की अभिरक्षा में था। उपेन्द्र को छुड़ाने के लिए गैंगस्टर के पुत्र प्रीतम ने योजना तैयार कर दुर्ग-रायगढ़ चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस को हाईजेक किया था।ट्रेन को हाईजेक करने के बाद आरोपी कुम्हारी के निकट उपेन्द्र सिंह उर्फ कबरा को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाकर भगा ले गए। इस दौरान आरोपियों ने एक लाल रंग की कार को भी लूटी।
इस प्रकरण में जाने आरोपी की भूमिका को
आरोपी पिंकू उर्फवरुण सिंह को पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी बनाया है। पुलिस ने न्यायालय को जानकारी दी है कि पिंकू की उपस्थिति में ट्रेन हाईजेक करने प्लान तैयार किया गया और उसे अंजाम दिया गया। ट्रेन हाईजेक की घटना होने के बाद पुलिस ने सबसे पहले पिंकू को ही गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने किस तरह घटना को अंजाम दिया गया इसका खुलासा किया। आरोपी की निशानदेही पर देशी कट्टा जब्त किया गया।