भिलाई

भिलाई इस्पात मजदूर संघ में दो फाड़, एक दूसरे को बता रहे गलत

Bhilai Steel Plant : भिलाई इस्पात संयंत्र की प्रतिनिधि यूनियन भिलाई इस्पात मजदूर संघ में दो फाड़ हो गया है।

2 min read
Oct 10, 2023
भिलाई इस्पात मजदूर संघ में दो फाड़, एक दूसरे को बता रहे गलत
भिलाई इस्पात मजदूर संघ में दो फाड़, एक दूसरे को बता रहे गलत

भिलाई। Bhilai Steel Plant : भिलाई इस्पात संयंत्र की प्रतिनिधि यूनियन भिलाई इस्पात मजदूर संघ में दो फाड़ हो गया है। एक ने दावा किया है कि आमसभा कर कार्यकारिणी का गठन किया। इसके बाद लिस्ट पंजीयक, रायपुर के पास जमा कर दिया है। दूसरे का कहना है, कि उस लिस्ट के खिलाफ में आपत्ति दर्ज करवा दिया है। इस तरह से दोनों गुट अपने को असली भिलाई इस्पात मजदूर संघ बता रहे हैं।

हो चुका कार्यकारिणी का चुनाव
अरविंद कुमार पाण्डेय ने मीडिया से चर्चा के दौरान दावा किया कि भिलाई इस्पात मजदूर संघ की 1 अक्टूबर 2023 को सेक्टर-5 दफ्तर में आम सभा हुई है। आम सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोम भारती ने की। इसमें 150 से अधिक सदस्य शामिल हुए। इसमें स्वतंत्र चुनाव अधिकारी आलोक कुमार जैन की मौजूदगी में कार्यकारिणी का गठन किया गया। बीएमएस की 31 की कार्यकारिणी गठन की गई।

3 को पंजीयक के पास भेजा लिस्ट
उन्होंने बताया कि बीएमएस के पदाधिकारियों का लिस्ट पंजीयक, रायपुर के पास 3 अक्टूबर 2023 को भेजा गया। इसमें सभी की सहमति से महामंत्री अरविंद कुमार पांडे, अध्यक्ष रामजी सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार माहौर को तय किए हैं। इसके अलावा 31 की कार्यकारिणी की लिस्ट भी इसमें शामिल हैं।


12 को समाप्त हुआ कार्यकाल
उन्होंने बताया कि भिलाई इस्पात मजदूर संघ का पिछला कार्यकाल 12 सितंबर 2023 को समाप्त हो चुका था। इसमें रजिस्ट्रार, रायपुर के निर्देशानुसार व प्रदेश बीएमएस के मार्गदर्शन में नई कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया।

पंजीयक के पास की गई है आपत्ति
भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध भिलाई इस्पात मजदूर संघ के अध्यक्ष आईपी मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष चन्ना केशवलू, महामंत्री रविशंकर सिंह ने बताया कि यूनियन का दो फाड़ नहीं हुआ है। भारतीय मजदूर संघ के मार्ग दर्शन में यूनियन के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इसमें से कुछ विघ्नसंतोषियों ने चुनाव की प्रक्रिया नहीं करते हुए। ई-फार्म पंजीयक व्यवसायिक संघ के दफ्तर में जमा कर दिया है। इसकी जानकारी मिलते ही, पंजीयक कार्यालय में लिखित विरोध किया गया है। भविष्य में कोई भी ई फार्म जमा करने की कोशिश करते हैं, तो संगठन से निष्काषित माने जाते हैं।

Published on:
10 Oct 2023 09:09 am