भिलाई

कोरोना संकट के बीच भिलाई स्टील प्लांट के 123 कर्मियों का VR आवेदन स्वीकृत, प्रबंधन ने बढ़ाई तारीख

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने नियमित कार्मिकों की संख्या कम करने के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआर) स्कीम को लाया है। (Bhilai stee plant)

less than 1 minute read
Jul 29, 2020
कोरोना संकट के बीच भिलाई स्टील प्लांट के 123 कर्मियों का VR आवेदन स्वीकृत, प्रबंधन ने बढ़ाई तारीख

भिलाई . स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने नियमित कार्मिकों की संख्या कम करने के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआर) (voluntary retirement scheme) स्कीम को लाया है। अब तक दो चरणों के दौरान पहले 40 फिर 83 कर्मियों का वीआर के लिए दिया गया आवेदन स्वीकार कर लिया गया। वहीं 4 अधिकारियों ने वीआर के लिए आवेदन किया, जिसे स्वीकार लिया गया है। इसके अलावा बड़े अधिकारियों का आवेदन सेल से मुहर लगने के बाद स्वीकृत किया जाएगा। भिलाई इस्पात संयंत्र से अधिक कर्मियों ने आवेदन किया था, लेकिन सभी के आवेदन को स्वीकृत नहीं किया गया है।

अधिकारियों ने भी किया था आवेदन
भिलाई इस्पात संयंत्र में 18 जुलाई तक जिन कार्मिकों ने वीआर के लिए आवेदन किया था। उसमें से 40 के आवेदन को स्वीकृति दे गई। इस दौरान करीब 20 अफसरों ने भी वीआर के लिए आवेदन किया। उनमें से 4 छोटे अधिकारियों के आवेदन को स्वीकृत कर लिया गया। वहीं महाप्रबंधक ग्रेड के अधिकारियों के आवेदन को सेल कॉरपोरेट ऑफिस भेज दिया गया है।

तारीख बढ़ाई
अधिकारियों के वीआर पर मुहर दिल्ली कॉरपोरेट ऑफिस से लगना है। वीआर लेने वालों में अधिकतर अधिकारी टाउनशिप के हैं। वहीं वीआर के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी गई थी, जिसके बाद 25 जुलाई तक 83 कार्मिकों ने वीआर के लिए आवेदन किया।

Published on:
29 Jul 2020 02:01 pm
Also Read
View All