24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rain Alert: तेज अंधड़ और हल्की बारिश के आसार, 1984 के बाद सबसे ज्यादा गर्म हुआ दुर्ग, Red Alert जारी

Chhattisgarh Rain Alert: मौसम विभाग ने जिले के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए अगले दो दिनों तक गर्मी और बढ़ने की चेतावनी दी है।

2 min read
Google source verification
Rain Alert

मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट किया जारी (Photo-IANS)

Rain Alert: दुर्ग जिले समेत पूरे छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और ग्रीष्म लहर का असर लगातार तेज होता जा रहा है। शनिवार को दुर्ग का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो वर्ष 1984 के बाद अब तक का सर्वाधिक तापमान माना जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है। हालांकि 25 मई से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

इधर पंचांग के अनुसार 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो रही है, लेकिन इस बार नौतपा के दौरान अपेक्षाकृत कम गर्मी रहने के संकेत मिल रहे हैं। फिलहाल जिले को रेड अलर्ट पर रखा गया है और ग्रीष्म लहर को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

आने वाले दिनों में उष्ण रात्रि की भी आशंका

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में उष्ण रात्रि की भी आशंका जताई है। रात का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। वर्तमान में न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया है। शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

लोकल सिस्टम से बूंदाबांदी के संकेत

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कुछ इलाकों में तेज अंधड़ चलने और लोकल सिस्टम के प्रभाव से हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी है। इसके चलते 25 मई के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

सार्वजनिक स्थानों पर ठंडे पानी की व्यवस्था

भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन और नगरीय निकायों को आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों को सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छ और ठंडे पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा गया है। वहीं ग्राम पंचायतों को ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

दोपहर में घर से निकलने से बचने की सलाह

रायपुर मौसम विज्ञान विभाग ने लोगों को हीट वेव से सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार अधिक से अधिक पानी पीना, हल्के और सूती कपड़े पहनना और दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचना जरूरी है। बाहर निकलते समय सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढंकने की भी सलाह दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

भिलाई

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग