भिलाई

Weather Forecast: 13 जून तक छत्तीसगढ़ पहुंचेगा मानसून! आज इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, 60 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Monsoon 2025: वेदर फोरकास्ट में विभाग ने दुर्ग जिले के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें दुर्ग संभाग का बालोद जिला सर्वाधिक बारिश के क्षेत्र में है, इसलिए इसको रेड अलर्ट जोन में रखा गया है।

2 min read
May 25, 2025
बारिश का दौर ( फोटो सोर्स - पत्रिका)

Weather Forecast: प्री-मानसून के बीच शनिवार को असाड़ की बारिश के मौसम जैसा अहसास हुआ। पहले रात में छिटपुट बौछारें पड़ी, लेकिन इसके बाद सुबह झमाझम बारिश होने लगी। दुर्ग जिले में 20.2 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई। इस बारिश ने जहां तेज गर्मी से राहत दी, वहीं उमस को दोगुना कर दिया।

अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री गिरा

दुर्ग जिले का अधिकतम पारा औसत से 11.2 डिग्री की गिरावट के बाद 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि न्यूनतम तापमान में बहुत अधिक गिरावट नहीं आई है। रात का पारा अभी भी सामान्य से 5.1 डिग्री की गिरावट के बाद 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बारिश के बीच शनिवार को मानसून केरल में दाखिल हो गया। मौसम विभाग ने खुशखबर देते हुए बताया है कि, इस साल मानसून 13 जून तक जगदलपुर पहुंच सकता है। वहीं 16 जून तक मानसून रायपुर और दुर्ग में दाखिल हो जाएगा।

एडवाइजरी करते हुए बताया गया है कि, बारिश के दौरान पेड़ के नीचे या खेतों के बीच जाने या ठहरने से बचें। बारिश के दौरान वज्रपात की संभावना अधिक है। ऐसे में सुरक्षित जगह पर ठहरें। ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Weather Forecast: दुर्ग में मौसम का ऑरेंज अलर्ट

वेदर फोरकास्ट (Weather Forecast) में विभाग ने दुर्ग जिले के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें दुर्ग संभाग का बालोद जिला सर्वाधिक बारिश के क्षेत्र में है, इसलिए इसको रेड अलर्ट जोन में रखा गया है। शनिवार को बालोद में डेढ़ इंच बारिश हुई है।

विशेषज्ञ ने कहा है कि रविवार को भी राजनांदगांव, दुर्ग, बेमेतरा, कवर्धा और बालोद में झमाझम बारिश के आसार बन रहे हैं। इस बीच कई जगह पर बिजली गिरने की स्थिति भी बन सकती है। हवा की रफ्तार 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। ऐसे में नागरिकों को अपनी सुरक्षा बनाकर रखने की सलाह दी गई है।

तापमान में होता रहेगा उतार चढ़ाव

मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि पिछले 10 वर्ष में पहली बार है जब मानसून समय पर केरल पहुंचा और इसके छत्तीसगढ़ भी समय पर पहुंचने की संभावना है। मौसम घटनाएं अनुकूल रहीं तो इस बार का मानसून छत्तीसगढ़ को खूब भिगोएगा। फिलहाल, गुजरते मई में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। बारिश का दौर बना रहेगा।

इस बीच तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। अनुमानित है कि, दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री के नीचे बना रह सकता है। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी। नवतपा शनिवार से शुरू हो रहा है, लेकिन इस पर बारिश के कारण नौतपा नहीं तपाएगा।

Weather Forecast: अभी कहां पहुंचा है मानसून

मौसम विभाग के विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि, इस दक्षिण पश्चिम मानसून एक जून के बाद 24 मई को ही केरल में दाखिल हो गया। दक्षिण पश्चिम मानसून को आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है। अगले दो से तीन दिनों में मध्य अरब सागर के कुछ और भाग, संपूर्ण गोवा, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के कुछ और भाग, कर्नाटक के कुछ भाग, तमिलनाडु के बचे हुए भाग, पश्चिम मध्य और उत्तर बंगाल के खाड़ी के कुछ और भाग, उत्तर पूर्व में स्थित राज्यों के कुछ भाग, उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ और भागों में पहुंचने की संभावना है।

अभी प्री मानसून की वजह से रविवार को भी दुर्ग जिले के अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

Published on:
25 May 2025 11:40 am
Also Read
View All

अगली खबर