भिलाई

Weather Update : रात को हल्की ठंड की दस्तक, न्यूनतम तापमान 19 डिग्री

Weather Update : अक्टूबर की विदाई के साथ ही अब ठंडक बढऩे लगी है।

less than 1 minute read
Oct 22, 2023
Weather Update : रात को हल्की ठंड की दस्तक, न्यूनतम तापमान 19 डिग्री
Weather Update : रात को हल्की ठंड की दस्तक, न्यूनतम तापमान 19 डिग्री

भिलाई। Weather Update : अक्टूबर की विदाई के साथ ही अब ठंडक बढऩे लगी है। रात को ठंडी हवाएं चल रही है। दुर्ग जिले का न्यूनतम पारा सामान्य से 3 डिग्री नीचे पहुंचकर 19 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। जिले का अधिकतम तापमान भी 32.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सामान्य बना हुआ है।

उमस लगातार कम हो रही है। इस साल नवंबर की शुरुआत से ही ठंड का अहसास होगा। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरी हवाओं की दिशा छत्तीसगढ़ और उससे लगे राज्यों की तरफ बदल रही है, जिससे न्यूनतम पारा लुढक़ रहा है। फिलहाल, दिन में भी बेचैन करने वाली तेज धूप नहीं है। रात को मौसम खुशनुमा बना हुआ है।

Published on:
22 Oct 2023 01:21 pm