भिलाई

Winter 2024: IMD का बड़ा अपडेट! 20 नवंबर से शुरू होगी कड़ाके की ठंड, इस जिले में बढ़ेगी ठिठुरन

Winter 2024: छत्तीसगढ़ में सर्दी ने अब पूरी तरह से अपनी दस्तक दे दी है, और इसके साथ ही तापमान में लगातार गिरावट आ रही है।

2 min read
Nov 16, 2024

Winter 2024: मौसम में अब ठंड का एहसास होने लगा है। रात का तापमान अब गिरने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने कहा है कि 20 नवंबर के बाद से दुर्ग जिले में ठंडक में बढ़ोतरी होगी। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आएगी। शुक्रवार को इसी क्रम में रात का न्यूनतम तापमान औसत से 1.3 डिग्री की गिरावट के बाद 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दो दिनों में इसमें दो डिग्री की कमी आई है।

इधर, दिन में तापमान अभी भी 30 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। शुक्रवार को दिनभर तेज धूप की वजह से अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि दुर्ग जिले के न्यूनतम तापमान में अधिक गिरावट संभावित है। प्रदेश के वातावरण में फैली नमी धीरे-धीरे कम होने लगी है। इसके प्रभाव से ठंड बढ़ेगी व दिसंबर की शुरुआती हफ्ते से अच्छी ठंडक का अहसास होने लगेगा। वहीं नवंबर के समाप्त होते तक रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक पहुंचने की भी संभावना बन रही है।

जानिए… कैसे रहा 10 साल में नवंबर

2023 - 15.4
2022 - 12.2
2021 - 11.2
2020 - 10.9
2019 - 14.2
2018 - 11.0
2017 - 10.4
2016 - 14.8
2015 - 10.2
2014 - 10.9

Winter 2024: इस तरह रहा पिछला तापमान

मौसम विभाग से जारी आंकड़ों के मुताबिक साल 2014 से 2020 के बीच 4 साल नवंबर में रात का तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंचा। नवंबर की शुरुआत में पारा 15 डिग्री रहा, जो 20 नवंबर तक 9.8 डिग्री तक गिर गया। इस साल उत्तर की हवाओं में देरी की वजह से रात का तापमान ढलान की ओर नहीं बढ़ रहा है। बल्कि दक्षिण की गर्म और शुष्क हवाएं प्रदेश में दाखिल हो रही है। पारा एक दो प्वाइंट के अंतर पर बना हुआ है।

Published on:
16 Nov 2024 12:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर