भिलाई

गैर मर्द से मोबाइल में बात करने पर मना किया तो फांसी पर झूल गई नव विवाहिता

एक नव विवाहिता ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति ने उसे गैर व्यक्ति से मोबाइल पर बात करते देख लिया। उसे बात करने से मना किया। इधर पत्नी साड़ी से फंदा बनाकर पंखे पर झूल गई।

2 min read
Sep 24, 2018
गैर मर्द से मोबाइल में बात करने पर मना किया तो फांसी पर झूल गई महिला

भिलाई. एक नव विवाहिता ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति ने उसे गैर व्यक्ति से मोबाइल पर बात करते देख लिया। उसे बात करने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। पति तैश में आकर उसे दो थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद वह बाहर चला गया। इधर पत्नी साड़ी से फंदा बनाकर पंखे पर झूल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

मृतका ने ढाई साल पहले राजेश गुप्ता से प्रेम विवाह किया था
घटना शनिवार की रात करीब 8 बजे कुम्हारी तालाब के पास की है। मृतका कंचन गुप्ता (20) ने ढाई साल पहले राजेश गुप्ता से प्रेम विवाह किया था। शनिवार को राजेश ने उसे एक व्यक्ति से मोबाइल पर बात करते देख लिया। उसे मना किया। इस बात पर कंचन गुस्सा में आकर झगडऩे लगी। दोनों में विवाद बढ़ गया। शराब के नशे में घर लौटकर आया। देखा तो उसकी पत्नी पंखे पर लटकी हुई थी।

ये भी पढ़ें

ये विडंबना ही है कि तीन दशक से केवल पुल बनाने का लाखों ग्रामीणों को इंतजार

परिजनों ने किया हंगामा
सूचना मिलने पर परिजन पहुंच गए थे। वे जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि पति राजेश अकसर उसके साथ मारपीट करता रहता था। उसे मार कर फांसी पर लटका दिया होगा। इस बात को लेकर जमकर हंगामा किया।

मृत्यु के पहले संघर्ष के निशान
टीआई थाना कुम्हारी योगिता खापर्डे ने बताया कि घटना स्थल को देखने से लगता है कि दोनों में जमकर विवाद हुआ था। मृतिका मरने के पहले काफी संघर्ष की है। कमरे का पूरा सामान फैला मिला। प्रथम दृष्टया में आत्महत्या है। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया है।

अहिवारा में भी युवक ने फांसी लगा ली
नंदिनी/अहिवारा. नगर के चटाई शीट मोहल्ला निवासी शंकर लाल राव (30) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक मृतक अपनी पत्नी की मौत के आरोप में जेल से जमानत पर छूट कर आया था। वह दूसरी युवती से प्रेम करने लगा। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ तो फांसी लगा ली। घटना शनिवार की रात ११.३० बजे की है। नंदिनी थाना टीआई ने बताया कि पत्नी ने दो साल पहले आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिस युवती से वह प्रेम करता था शनिवार की रात उससे मुलाकात की। दोनों में लड़ाई हो गई। युवती अपने घर चली गई। शंकर राव ने शराब पी और इसके बाद अपनी लुंगी से फांसी लगाकर झूल गया।

ये भी पढ़ें

बैंक मैनेजर का नग्न शव इंटरनेशनल कॉलोनी में फंदे पर लटकते मिला
Published on:
24 Sept 2018 11:36 am
Also Read
View All