
बैंक मैनेजर का नग्न शव इंटरनेशनल कॉलोनी में फंदे पर लटकते मिला
भिलाई. निजी बैंक के फील्ड मैनेजर की लाश कमरे में निर्वस्त्र हालत में पंखे पर लटकी मिली। तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी के पारिजात अपार्टमेंट की घटना है। मृतक यहां किराए से रहता है। मकान मालिक भूपेन्द्र सिंह की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदा काटकर उतारा गया। प्रथमदृष्टया में पुलिस घटना संदेहास्पद मान रही है।
अरविंद शर्मा शिमला कॉलोनी बीएमपी रोड देवास मध्यप्रदेश का रहने वाला था
भिलाई नगर थाना टीआई गौरव तिवारी ने बताया कि मृतक अरविंद शर्मा (35) शिमला कॉलोनी बीएमपी रोड देवास मध्यप्रदेश का रहने वाला है। यहां बैंक में फील्ड मैनेजर था। पारिजात कॉलोनी पी/२८ में किराए से रहता था। मृतक नायलॉन की रस्सी से फांदा बनाकर झूल गया था। उसका एक पैर बेड पर और दूसरा नीचे लटका था। शव निर्वस्त्र होने की वजह से घटना संदिग्ध लग रही है। पोस्ट मॉटम रिपोर्ट के बाद साफ होगा कि मामला आत्महत्या का है या उसे हत्या कर फंदे पर लटका दिया है। पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन देवास से भिलाई के लिए रवाना हो गए हैं।
पुलिस को अभी तक मिली यह जानकारी
मृतक के मोबाइल में लगातार किसी युवती से बात हुई है। मामला प्रेम प्रसंग का माना जा रहा है।
मृतक के कमरे से मादक पदार्थ का रैपर भी मिला। पुलिस के मुताबिक वह नशे का आदी था।
उसकी नौकरी छह माह पहले छूट चुकी थी, तब से काम नहीं होने से वह परेशान रहता था।
उसके करीब १.८० लाख रुपए शेयर मार्केट में डूब गए थे, जिससे वह कर्ज में आ गया था।
बड़ा सवाल
जब दरवाजा और खिड़की अंदर से बंद था तो वह फंदे पर लटका कैसे दिखा?
फांसी के बाद गर्दन एक तरफ मुड़ जाती है। मलमूत्र नहीं मिला।
१२ फीट ऊंचे सीलिंग फैन में फंदा कैसे लगाया, कमरे में टेबल-कुर्सी नहीं थी।
आखिर डिप्रेशन में आकर आत्महत्या करेगा तो निर्वस्त्र क्यों होगा?
मामला संदेहास्पद है
एएसपी विजय पांडेय ने बताया कि कमरे में एक युवक की सीलिंग फैन पर नायलॉन की रस्सी से फंदा बनाकर लटकी लाश मिली है। मर्ग कायम कर शव मॉरचुरी में रखवा दिया है। उसके शरीर पर कोई कपड़े नहीं मिले। मामला संदेहास्पद है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।
Published on:
23 Sept 2018 11:57 am
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
